tag manger - रूस-यूक्रेन युद्ध: नागरिकों के लिए बना रहे हैं सुरक्षित स्थान – KhalihanNews
Breaking News

रूस-यूक्रेन युद्ध: नागरिकों के लिए बना रहे हैं सुरक्षित स्थान

संयुक्त राष्ट्र सुर परिषद् की बैठक में भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने रूस और यूक्रेन से युद्ध को तत्काल समाप्त करने की अपील की| बैठक में तिरुमूर्ति ने कहा कि, भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए 80 से अधिक निकासी उड़ानें भरी जा चुकी हैं|

बैठक में रूस ने युद्ध के बीच अपना मानवीय पक्ष पेश किया, रूस ने कहा कि, यूक्रेन में स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन के क्षेत्र से उसने 1,68,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित रूप से रूस पहुंचाया है| कहा की बीते एक दिन में 5,550 लोगों को बॉर्डर पार करा चुके हैं| बैठक में रूस ने ये भी दोहराया कि, हम यूक्रेन से आने वाले नागरिकों के लिए अस्थायी आवास स्थल भी स्थापित कर रहे हैं|

दूसरी तरफ रूस और यूक्रेन का युद्ध आज 13वें दिन में प्रवेश कर गया है| दो बार की बैठक बेनतीजा रहने के बाद सोमवार को दोनों देशों के बीच फिर से तीसरे दौर की बातचीत हुई, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला है|

About admin

Check Also

महाकुंभ मेले के बाद स्थानीय किसानों ने दोशुरू की तरबूज, ककड़ी, खीरे और खरबूजे की खेती

प्रयागराज में महाकुम्भ के भव्य आयोजन के बाद अब संगम की रेती में नई संभावनाएं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *