tag manger - हरियाणा : बजट में छोटे किसानों के लिए होगी लाभकारी योजनाएं – KhalihanNews
Breaking News

हरियाणा : बजट में छोटे किसानों के लिए होगी लाभकारी योजनाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार 1.80 लाख रुपए सालाना आय वाले परिवारों को आयुष्मान योजना का लाभ देगी| इसके तहत ही अब किसानों को भी इस योजना के तहत कवर किया जाएगा|
प्रदेश सरकार के इस फैसले के तहत अब 3 एकड़ तक जमीन वाले किसान आयुष्मान योजना के दायरे में आएंगे| सरकार द्वारा इन किसानों के कार्ड बनाएं जाएंगे|

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि बजट में सभी वर्गों के कल्याण को महत्व दिया जाएगा| बजट में कृषि क्षेत्र का विकास और किसानों की आमदनी बढ़ाने जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया जाएगा| साथ ही किसान कल्याण फंड व सहयोग फंड जैसी व्यवस्था बनाने पर भी जोर दिया जाएगा|

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि धान व गेहूं जैसी परम्परागत खेती की बजाय किसानों को आधुनिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा| किसानों को फसल विविधीकरण पद्धति के तहत बागवानी, मछली पालन, दलहन जैसी खेती के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा|

About admin

Check Also

एथेनॉल के ल‍िए मक्का की खेती बढ़ाने में जुटा भारत

एथेनॉल के ल‍िए मक्का की खेती बढ़ाने में जुटा भारत

देश के विभिन्न हिस्सों में पानी के संकट और लगातार बदलती आबोहवा के मद्देनजर सरकारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *