tag manger - पंजाब : कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित 6 उम्मीदवार घोषित किए – KhalihanNews
Breaking News
पंजाब : कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित 6 उम्मीदवार घोषित किए
पंजाब : कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित 6 उम्मीदवार घोषित किए

पंजाब : कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित 6 उम्मीदवार घोषित किए

कांग्रेस ने अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला को मैदान में उतारा है। जालंधर एससी सीट से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को उम्मीदवार बनाया गया है। फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह, बठिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा व पटियाला से डॉक्टर धर्मवीर गांधी को उम्मीदवार बनाया गया है।  लंबे इंतजार के बाद पार्टी ने ये लिस्ट जारी की है, जिसमें दो सांसदों अमर सिंह और गुरजीत औजला को दोबारा चुनाव मैदान में उतारा गया है। इसी तरह बाकी चार सीटों पर नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

जालंधर से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को टिकट दी गई है। चन्नी की पहले से ही टिकट लगभग फाइनल मानी जा रही थी, क्योंकि वो एक दलित चोहरा है। उन्होंने जालंधर में किराए पर मकान भी ले लिया था। यहां से पार्टी ने सांसद संतोख चौधरी के परिवार की टिकट काट दी है। सांसद चौधरी का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया था।

संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा को टिकट मिली है। खैरा मौजूदा विधायक हैं और वह सीएम मान के कट्टर विरोधी हैं। यहां तक कि वह सीएम मान को भी इस सीट से चुनाव लड़ने का न्यौता तक दे चुके हैं। इसी तरह बठिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू को उम्मीदवार बनाया गया है। यहां से पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नाम की भी चर्चा थी, लेकिन पार्टी ने सिद्धू को चुना। इसी तरह अमृतसर सीट से पार्टी ने गुरजीत सिंह औजला को टिकट दी है। फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है, जो मौजूदा सांसद भी है। इसी तरह आप छोड़कर कांग्रेस में आए डॉ. धर्मवीर गांधी को पटियाला से उम्मीदवार बनाया गया है। गांधी वर्ष 2014 में भी इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचे थे।

About admin

Check Also

दिल्ली चुनाव प्रचार में राहुल गांधी, सीलमपुर में 13 जनवरी को करेंगे चुनावी रैली

दिल्ली चुनाव में कुछ ही हफ्ते बाकी हैं। चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस हरसंभव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *