tag manger - उत्तर प्रदेश है सबसे ज्यादा तरबूज पैदा करने वाला राज्य – KhalihanNews
Breaking News

उत्तर प्रदेश है सबसे ज्यादा तरबूज पैदा करने वाला राज्य

भारत के लगभग सभी राज्यों में जायद की यह फसल पैदा की जाती है, लेकिन तरबूज उत्पादन के मामले में उत्तर प्रदेश भारत के अन्य सभी राज्यों में सबसे आगे है | भारत के सात राज्य कुल 80 प्रतिशत तरबूज का उत्पादन करते हैं | गर्मियों के मौसम में तरबूज की मांग बाजारों में काफी बढ़ जाती है | इस फल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं | तरबूज में फाइबर, विटामिन ए, बी और सी पाया जाता है | इसके अलावा इसमें पोटेशियम और आयरन भी पाया जाता है |

तरबूज उत्पादन के मामले में, उत्तर प्रदेश देश के अन्य सभी राज्यों में आगे है | यहां की मिट्टी और जलवायु तरबूज की खेती के लिए अनुकूल है | वहीं राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार देश में कुल उत्पादित होने वाले तरबूज उत्पादन में यूपी अकेले 21.91 प्रतिशत का उत्पादन करता है |

तरबूज उत्पादन के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है | वहीं उसके बाद आंध्र प्रदेश है, जहां कुल 19.49 प्रतिशत  तरबूज का उत्पादन होता है, फिर तमिलनाडु है, जहां 9.77 प्रतिशत उत्पादन होता है | उसके बाद कर्नाटक है, जहां 8.9 प्रतिशत उत्पादन होता है, फिर ओडिशा है, जहां 7.86 प्रतिशत उत्पादन होता है | वहीं उसके बाद बंगाल है, जहां 7.14 प्रतिशत होता है और फिर मध्य प्रदेश है, जहां 7.04 प्रतिशत तरबूज का उत्पादन किया जाता है | इनके अलावा अन्य राज्य भी हैं जहां बचे हुए 15 प्रतिशत तरबूज का उत्पादन किया जाता है |

विदेशी लोगों को भारतीय खेतों में उगे तरबूज, खरबूज और पपीता खूब ही पसंद आ रहे हैं | ताजा आंकड़ों की मानें तो इन तीन फलों का निर्यात 3 गुना बढ़कर 63 करोड़ पर पहुंच गया है | साल 2013-14 तक इन तीन फलों का निर्यात सिर्फ 21 करोड़ रुपये तक की सीमित था, लेकिन साल 2021-22 तक इस इसमें 3 गुना वृद्धि दर्ज हुई है |

About

Check Also

उत्तर प्रदेश : इस्राइल की टिश्यू कल्चर से लखीमपुर-खीरी जिले में केला की खेती बढ़ी

उत्तर प्रदेश : इस्राइल की टिश्यू कल्चर से लखीमपुर-खीरी जिले में केला की खेती बढ़ी

अभी तक उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले की चर्चा दो कारणों से होती रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *