गाजर की सबसे उन्नत किस्मों से उत्पादन के साथ बढ़ जाएगा मुनाफा – Khalihan News
Breaking News

गाजर की सबसे उन्नत किस्मों से उत्पादन के साथ बढ़ जाएगा मुनाफा

बरसात का मौसम ख़त्म होने के साथ आलू, मूली और गाजर की बुवाई शुरु हो जाती है | गाजर का उन्नत बीज ज्यादा उत्पादन देता है| गाजर के पत्ते पशुओं का दूध बढ़ाने वाला चारा भी है | उन्नत बीज स 100 दिन में गाजर को बाजार भेजना संभव होता है|

भारत में मुख्यत: दो तरह के गाजर की खेती होती है, यूरोपियन और एशियन| गाजर की खेती से भी अच्छा मुनाफ कमाया जा सकता है बशर्तें सही किस्म का चयन जरूरी है|

एशियन किस्में: पूसा रुधिरा, पूसा मेघाली, पूसा केशर, हिसार गेरिक, हिसार मधुर, हिसार रसीली, पूसा आसिता, पूसा यमदग्नि, गाजर नं- 29, चयन नं-223, पूसा नयनज्योति, पूसा वसुधा

यूरोपियन किस्में: चैंटनी, नैन्टीज, पूसा यमदागिनी

चैंटनी–
गाजर की ये किस्म 80 से 90 दिनों में तैयार हो जाती है| आकार में काफी मोटा होता है| इसकी खेती मुख्यत: मैदानी इलाकों में होती है एक हेक्टेयर में 150 क्विंटल तक गाजर निकलता है|

नैनटिस–
इस किस्म की सबसे अच्छी बात ये है कि ये खुशबूदार होती है| फसल लगभग 110 से 120 दिनों में तैयार होती है| मैदानी इलाकों में इसकी खेती नहीं होती| प्रति हेक्टेयर 200 क्विंटल तक पैदावार होती है|

हिसार रसीली–
गाजर की इस किस्म की बाजार में सबसे ज्यादा मांग रहती है| इसका रंग गहरा लाल, लंबा और पतला होता है| किसानों के बीच भी सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. 30-35 सेंटीमीटर लंबी होती है| फसल 85 से 95 दिनों में तैयार हो जाती है| उत्पादन प्रति हेक्टेयर 150 से 200 क्विंटल| रोग प्रतिरोधक भी है|

हिसार मधुर–
ये गाजर की नई किस्म है और किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है| गाजर की लंबाई 25 से 30 सेंटीमीटर तक होती है| उत्पादन 150 से 200 क्विंटल है|

हिसार गेरिक–
इस किस्म को उत्पादन के लिए जाना जाता है. इसका हल्का संतरी होता है| प्रति हेक्टेयर औसतन पैदावार 275 है|

पूसा मेघाली–
ये गाजर की अगेती की फसल है| इसे किसान सितंबर में लगाते हैं और ये 100 से 110 दिनों में तैयार हो जाती है| औसतन पैदावार 250 से 350 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक होती है|

पूसा केशर–
ये गाजर की देसी किस्म है| इसके पत्ते छोटे होते हैं| प्रति हेक्टेयर औसतन पैदावार 250 क्विंटल तक होती है|

पूसा रुधिर–
इसकी उपज भी लंबी और गहरे लाल रंग की होती है| किसान इसे 15 सितंबर से अक्टूबर के बीच लगाते हैं और ये दिसंबर तक तैयार हो जाती है| प्रति हेक्टेयर उपज 280 से 300 क्विंटल तक होती है|

पूसा आंसिता–
इस किस्म के गाजर का रंग हल्का काला होता है| बुवाई भी सितंबर से अक्टूबर के बीच होती है| फसल 90 से 110 दिनों में तैयार हो जाती है| उत्पादन प्रति हेक्टेयर लगभग 250 क्विंट होता है|

About admin

Check Also

भारत में अनानास उत्पादन में पश्चिम बंगाल नंबर वन, सालाना 4.5 लाख टन से ज्यादा उत्पादन

भारत में अनानास उत्पादन में पश्चिम बंगाल नंबर वन, सालाना 4.5 लाख टन से ज्यादा उत्पादन

पश्चिम बंगाल अनानास उत्पादन में पूरे भारत में शीर्ष स्थान पर है। राज्य देश के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *