tag manger - अच्छी कमाई का ज़रिया बन सकती है रंगीन शिमला मिर्च की खेती – KhalihanNews
Breaking News

अच्छी कमाई का ज़रिया बन सकती है रंगीन शिमला मिर्च की खेती

शिमला मिर्च 5 रंगों में पाई जाती हैं| इनमें लाल, पीली, बैंगनी, नारंगी और हरा रंग शामिल है | शिमला मिर्च बेहद कम लागत में होने वाली ऐसी ही फसल है, जिसे किसान बोकर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं|

भारत में शिमला मिर्च की खेती कई राज्यों में की जाती है| हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक में शिमला मिर्च की खेती होती हैं| विशेषज्ञों का कहना है कि इन राज्यों में शिमला मिर्च उत्पादन के अनुकूल वातावरण हैं|

किसी भी फसल के बेहतर उत्पादन के लिए उसका समय महत्वपूर्ण होता है| विशेषज्ञों के अनुसार, शिमला मिर्च की खेती एक साल में 3 बार हो सकती हैं| पहली बुआई जून से जुलाई, दूसरी अगस्त से सितंबर और तीसरी नवंबर से दिसंबर के महीने में की जा सकती है|

शिमला मिर्च की बुवाई से लेकर उत्पादन होने में अधिक समय नहीं लगता है| इसकी में फसल 60 से 75 दिनों की होती हैं| पॉली हाउस में खेती का सही समय अगस्त से सितंबर तक हो सकता है| शिमला मिर्च की उपज 9 महीने तक ली जा सकती है|

शिमला मिर्च की खेती में खर्च की बात करें तो एक एकड़ में 4 लाख रुपये तक का खर्चा आता है| उत्पादन देखें तो एक एकड़ में 15,000 किलोग्राम शिमला मिर्च हो जाती है| बाजार में शिमला मिर्च का दाम 50 से 55 रुपये किलो तक बिक जाता है| 50 रुपये किलो के हिसाब से भी देखें तो 15000 किलोग्राम शिमला मिर्च 7,50,000 रुपये बिकेगी | साढ़े 3 लाख रुपये का मुनाफा किसान कमा सकता है|

 

About admin

Check Also

एथेनॉल के ल‍िए मक्का की खेती बढ़ाने में जुटा भारत

एथेनॉल के ल‍िए मक्का की खेती बढ़ाने में जुटा भारत

देश के विभिन्न हिस्सों में पानी के संकट और लगातार बदलती आबोहवा के मद्देनजर सरकारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *