tag manger - हिमाचल प्रदेश : खेत की बाड़ और पॉलीहाउस के लिए योजना – KhalihanNews
Breaking News

हिमाचल प्रदेश : खेत की बाड़ और पॉलीहाउस के लिए योजना

हिमाचल प्रदेश में किसान पॉलीहाउस बनाने और खेत में बाड़ लगाने के लिए घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगे। राज्य कृषि निदेशालय ने इसकी प्रक्रिया सरल की है। यह व्यवस्था कृषि महकमे से संबंधित पांच योजनाओं के लिए की गई है। सभी अधिकारियों को अपनी फाइल को भी समय पर पास करना होगा।

यह व्यवस्था मुख्यमंत्री नूतन पॉलीहाउस परियोजना, मुख्यमंत्री ग्रीन हाउस जीर्णोद्धार योजना, मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना, एंटी हेलनेट से कृषि उत्पादन संरक्षण योजना और राज्य कृषि यंत्रीकरण योजना के लिए की गई है। इन योजनाओं पर सरकारी ने 80 फीसदी तक उपदान भी तय किया हुआ है। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर इसका आवेदन भरने के लिए 10 रुपये, सहयोगी दस्तावेज को अपलोड या स्कैन करने के लिए दो रुपये और नागरिक के लिए अंतिम दस्तावेज और प्रमाणपत्र को प्रिंट करने के लिए 10 रुपये का शुल्क तय किया गया है। हालांकि, अगर लोकमित्र केंद्र या सुगम से आवेदन किया जाता है तो वहां पर निर्धारित शुल्क देना होगा|

कृषि विभाग के निदेशक डॉ. एनके धीमान ने कहा कि विभाग की वेबसाइट को अधिक अपडेट किया जा रहा है। इस पर भी इस लिंक को डाला जाएगा। ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से आवेदन करने के अलावा ईज ऑफ डुइंग बिजनेस वेब पोर्टल से भी आवेदन किए जा सकेंगे। हर योजना के लिए आवेदन का निपटारा करने की अवधि भी अलग-अलग तय है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बागवान इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं| पॉलीहाउस लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा अन्य सुविधाएं और महत्वपूर्ण जानकारियां भी मुहैया करवाई जाती हैं, जिसका किसान लाभ उठा सकते हैं|

हिमाचल प्रदेश का कृषि विभाग जापान के मॉडल के आधार पर प्रदेश के नए मॉडल को लागू करने जा रहा है, इसमें दो से तीन मॉडल है जिनको विभाग प्रदेश में लाने का कार्य कर रहा है| इसके लिए पूरी तरह से खाका तैयार कर लिया गया है| बताया जा रहा है कि विभाग ने इसके डिजाईन को भी विकसित कर लिया है| इन मॉडलों के लागू होने के पहले जो कमियां पॉली हाउस में पाई जा रही थी वह अब सामने नहीं आएगी|

About admin

Check Also

गोरखपुर में बन से संबंधित पढ़ाई के लिए डिग्री और डिप्लोमा के पाठ्यक्रम की आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न पदों पर युवाओं को नौकरी भी मिल सकेगी। साथ ही यह फॉरेस्ट्री को विकसित करने और वन संरक्षण का बड़ा माध्यम भी बनेगा। सीएम योगी शुक्रवार को गोरखपुर वन प्रभाग के कैम्पियरगंज रेंज के भारीवैसी में स्थापित दुनिया के पहले जटायु राजगिद्ध (रेड हेडेड वल्चर) संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र’ का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस केंद्र के निर्माण में योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब विकास प्रकृति और पर्यावरण को बचाकर किया जाएगा, तभी वह सतत विकास होगा। लंबे समय तक उसका लाभ मिलेगा। प्रकृति और पर्यावरण की कीमत पर होने वाला विकास क्षणिक और खतरनाक होता है। इसके दूरगामी परिणाम होते हैं। गिद्धराज जटायु के रामायणकालीन आख्यान का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पेस्टीसाइड के दुष्प्रभाव से पर्यावरण के संरक्षक गिद्धों की संख्या तेजी से घटी है। उनके संरक्षण के लिए यूपी और भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का पहला संरक्षण केंद्र कैम्पियरगंज में खोला गया है। खुशी की बात यह भी है कि इस केंद्र में वनटांगिया समुदाय के लोग भी केयरटेकर के रूप में नौकरी से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति और इसके जीवों को बचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हम जटायु संरक्षण केंद्र के माध्यम से अपनी वैदिक और पौराणिक परंपरा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे हैं। गिद्धराज जटायू धर्म और नई गरिमा की रक्षा के लिए रामायण काल के पहले बलिदानी थे। उन्होंने सीताजी के दुखभरे वचन को सुनकर ही जान लिया था कि यह आवाज रघुकुल तिलक श्रीराम की अर्धांगिनी का है। गिद्धराज जटायु राजा दशरथ के मित्र थे। मित्रता निभाने और नारी गरिमा की रक्षा के लिए वे निहत्थे ही रावण से भिड़ गए और खुद को बलिदान कर दिया। रामायण से हमें मित्रता, नारी गरिमा, मर्यादा, अनुशासन और वचन रक्षा की प्रेरणा मिलती है। आज के कालखंड में भी पर्यावरण की शुद्धि के लिए जो कार्य जटायु के वंशजों द्वारा किया जाता है, वह अविस्मरणीय है। जटायु के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए, रामायणकालीन उनकी स्मृतियों को बनाए रखने के लिए अयोध्या में राम मंदिर के सामने गिद्धराज जटायु की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है और अब यह जटायु संरक्षण केंद्र भी उसी की कड़ी है। इस अवसर पर वन, पर्यावरण एवं जंतु उद्यान राज्य मंत्री केपी मलिक, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, वन एवं पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंगी सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस जटायु संरक्षण केंद्र का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री ने 7 अक्टूबर 2020 को किया था। राजगिद्ध जटायु की गाथा तो रामायण काल से ही सभी जानते हैं लेकिन पर्यावरणीय खतरे के चलते जटायु के वंशजों के अस्तित्व पर ही संकट आ गया। योगी सरकार ने इस संकट को दूर करने का संकल्प लिया है।

पहला फॉरेस्ट्री कॉलेज गोरखपुर में, डिप्लोमा कोर्स से युवाओं को मिलेगी की नौकरी

गोरखपुर में बन से संबंधित पढ़ाई के लिए डिग्री और डिप्लोमा के पाठ्यक्रम की आवश्यकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *