tag manger - पंजाब : न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ की बोरियां भरने में सूबे के किसान आगे – Khalihan News
Breaking News

पंजाब : न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ की बोरियां भरने में सूबे के किसान आगे

रबी सीजन 2022-23 में गेहूं की खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है| जिसमें पंजाब के किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने में सबसे आगे हैं|

अब तक हुई गेहूं की कुल खरीद में पंजाब के गेहूंं की मात्रा सबसे अधिक है|भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार 17 अप्रैल तक खरीदे गए कुल गेहूं में से अकेले पंजाब से 3216668 लाख टन मीट्रिक मात्रा में गेहूं खरीदा गया है, जो कुल खरीद का 46 फीसदी है|

वहीं इसके बाद हरियाणा से 2776496 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है| जो दूसरे नंबर पर है| तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश से 898679 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई हैं| वहीं यूपी से 29794 लाख मीट्रिक टन गेहूंं की खरीद हुई है, जो 9 राज्यों की सूची में चौथा है|

इसके बाद क्रमश: चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल और गुजरात हैं| जहां से क्रमश: चण्डीगढ़ से 1085, राजस्थान से 544, उत्तराखण्ड से 370, हिमाचल से133 और गुजरात से 6 लाख मीट्रिक टन की खरीददारी हुई है|

About admin

Check Also

शंभू बॉर्डर पर पहुंचा 120 ट्रैक्टरों का काफिला और हजारों किसान

शंभू बॉर्डर पर पहुंचा 120 ट्रैक्टरों का काफिला और हजारों किसान

पंजाब और हरियाणा की सीमा पर शंभू व खनौरी बॉर्डर पर हलचल तेज हो गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *