tag manger - गुजरात : क्या कांग्रेस फिर पकड़ेगी प्रशांत किशोर का हाथ – KhalihanNews
Breaking News

गुजरात : क्या कांग्रेस फिर पकड़ेगी प्रशांत किशोर का हाथ

गुजरात में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं और इस बार कांग्रेस यहाँ जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही है। कांग्रेस पार्टी पाँच राज्यों में हार को जीत में बदलने को गुजरात के चुनावों से दमख़म की कवायद कर रही है, जिसके लिए वो कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। शायद यही कारण है कि जिस प्रशांत किशोर के साथ पार्टी के रास्ते अलग हो गए थे वो फिर से एक होते दिखाई दे रहे हैं।

गुजरात में प्रशांत किशोर कांग्रेस के लिए रणनीति बनाने वाले हैं? ये सवाल आज मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कांग्रेस पाँच राज्यों में हार के बाद पूरा फोकस अब गुजरात पर कर रही है जिसके लिए हर दिन पार्टी एक अहम बैठक कर रही है।

इस बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ राजनीतिक रणनीतिकार की मुलाकात ने इस बात पर बल दिया है कि वो एक बार फिर से पार्टी के लिए काम कर सकते हैं।

बता दें कि पिछले वर्ष सितंबर में कांग्रेस हाई कमान और प्रशांत किशोर ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। प्रशांत किशोर के एक पूर्व सहयोगी सुनील कानुगोलू इसके बाद कांग्रेस के चुनावी अभियानों को संभाल रहे थे।

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति ने अपने प्रदेश स्तरीय संगठन का गठन कर दिया है। प्रदेश में जंबो स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

गुजरात प्रदेश कांग्रेस के जंबो संगठन में पूर्व विधायक इंद्रनील राज्यगुरू, सत्यजीत गायकवाड़, कुलदीप शर्मा, विधायक गेनीबेन ठाकोर, निशिथ व्यास, हेमांग वसावड़ा, अशोक पंजाबी, महिला प्रदेश अध्यक्ष गायत्रीबा वाघेला सहित 25 को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वहीं वी.के.हुंबल, राजू ब्रह्मभट्ट, आदम चाकी, मनोज पनारा, गीताबेन पटेल, विनय सिंह तोमर, मोहन सिंह राजपूत, किरीट पटेल सहित 75 महामंत्री नियुक्त किए गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि पार्टी के नए संगठन में विधायकों और पूर्व अध्यक्ष तथा वरिष्ठ नेताओं को जगह नहीं दी गई है, जिसके चलते काफी नेता नाराज बताए जा रहे हैं। उधर पार्टी के पदाधिकारियों की नियुक्ति में काफी युवाओं को भी तवज्जो दी गई है।
पार्टी ने राज्य के 19 जिला और शहर कांग्रेस समितियों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है। हालांकि अभी भी काफी जिला और शहर में नियुक्तियां होनी बाकी हैं। अहमदाबाद शहर के दरियापुर से पार्षद नीरव बक्शी को अहमदाबाद शहर कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है|

कांग्रेस के चार सचिवों को गुजरात की जिम्मेदारी
उधर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुजरात के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के चार सचिवों को गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी है।

इनमें उमंग सिंघर, वीरेन्द्र सिंह राठौड़, बी.एम.संदीप तथा रामकिशन ओझा शामिल हैं। यह चारों सचिव गुजरात के प्रदेश प्रभारी डॉ.रघु शर्मा के साथ मिलकर काम करेंगे। पार्टी ने अब तक गुजरात में जिम्मेदारी संभाल रहे पार्टी के सचिव डॉ.बिश्वरंजन मोहंती तथा जितेन्द्र सिंह बघेल को गुजरात की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया।

About admin

Check Also

पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब-सरकार देगी 22 हज़ार पराली निपटारा मशीनें

पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब-सरकार देगी 22 हज़ार पराली निपटारा मशीनें

धान की फ़सल जाड़ा आने के साथ पक जायेगी। धान की फसल के अवशेष के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *