tag manger - भारत में कोरोना की चौथी लहर का खतरा! कितना खतरनाक है Omicron BA.2 और इसके लक्षण – KhalihanNews
Breaking News

भारत में कोरोना की चौथी लहर का खतरा! कितना खतरनाक है Omicron BA.2 और इसके लक्षण

एक ओर जहां आज कोरोना महामारी की वजह से जारी लॉकडाउन में पूरी तरह छूट का एलान कर दिया गया है|वहीं दूसरी ओर यूरोपीय और एशियाई देशों में BA.2 वैरिएंट की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है| मलेशिया, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड जैसे देशों में कोरोनावायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है और इसने भारत में खतरे को बढ़ा दिया है|

पांचवां वेरिएंट, ओमिक्रोन के कई उप-वर्गों से बना है| यह सब-वेरिएंट पहली बार दक्षिण अफ्रीका में पिछले साल नवंबर के महीने में मिला था. वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, नए वेरिएंट के कारण कोविड-19 मामलों में यह वृद्धि केवल चीन और पश्चिमी यूरोप तक ही सीमित नहीं होगी| ओमिक्रोन वेरिएंट वर्तमान में दुनिया भर में प्रमुख है और यह कई उप-वर्गों से बना है| ओमिक्रोन की सबसे आम उप-वर्ग BA.1, BA.1.1 और BA.2.  हैं. साथ ही यह अन्य उप-वर्गों की तुलना में अपेक्षाकृत बढ़ रहा है वहीं रिपोर्ट के अनुसार अन्य सभी प्रकारों का प्रसार कम हो रहा है|

ओमिक्रॉन BA.2 वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया भर में कोरोना की कम टेस्टिंग पर गहरी चिंता जताई है और वायरस और इसके वेरिएंट ओमिक्रोन के बारे में कई तरह की गलत धारणाओं को सूचीबद्ध किया है| विशव सवासथ संगठन की कोविड-19 टेक्निकल लीड मारिया वान केरखोव के अनुसार कोरोना वायरस और ओमिक्रोन को लेकर बहुत ज्‍यादा गलत अफवाहें फैली हुई हैं, जो भ्रम पैदा कर रही हैं| उन्होंने कहा कि ये गलत सूचनाएं हैं कि ओमिक्रोन हल्का है. यह कोरोनावायरस का लास्ट वेरिएंट है और महामारी अब खत्म हो चुकी है|

ओमिक्रॉन BA.2 सब-वैरिएंट की गंभीरता का आकलन करना अभी बाकी है क्योंकि भारत में इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है| चीन में हालिया प्रकोप से पता चलता है कि यह चीन के कई शहरों में बहुत तेजी से फैल रहा है लेकिन गंभीरता पिछले वेरिएंट की तरह नहीं है|

ओमिक्रोन BA.2 के लक्षण
ओमिक्रोन BA.2 में भी ऐसे लक्षण हैं जो पिछले रूपों जैसे बुखार, सर्दी, खांसी, सांस लेने में कठिनाई, दस्त, पेट दर्द जैसे अन्य लक्षणों के समान हैं|

ओमिक्रोन BA.2 के हाई रिस्क में वे लोग हैं जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है| साथ ही कमजोर इम्‍यूनिटी के लोगों को भी इस नए वेरिएंट,से खतरा अधिक है|

ओमिक्रॉन BA.2 वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया भर में कोरोना की कम टेस्टिंग पर गहरी चिंता जताई है और वायरस और इसके वेरिएंट ओमिक्रोन के बारे में कई तरह की गलत धारणाओं को सूचीबद्ध किया है| कोविड-19 टेक्निकल लीड मारिया वान केरखोव के अनुसार कोरोना वायरस और ओमिक्रोन को लेकर बहुत ज्‍यादा गलत अफवाहें फैली हुई हैं, जो भ्रम पैदा कर रही हैं||

ओमिक्रॉन सब-वेरिएंट की गंभीरता के बारे में बात करें तो इस वैरिएंट की गंभीरता का आकलन करना अभी बाकी है| क्योंकि भारत में इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है| चीन में हालिया प्रकोप से पता चलता है कि यह चीन के कई शहरों में बहुत तेजी से फैल रहा है लेकिन गंभीरता पिछले वेरिएंट की तरह नहीं है|

About admin

Check Also

खेल को उद्योग का दर्जा देने वाला भारत का पहला राज्या बना मिजोरम

निवेश को आकर्षित कर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मिजोरम ने खेल को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *