tag manger - हिमाचल बजट : महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर मिलेंगे – KhalihanNews
Breaking News

हिमाचल बजट : महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर मिलेंगे

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज अपने कार्यकाल का पांचवां बजट पेश करते हुये विधायक क्षेत्र विकास निधि की राशि 2 करोड़ रुपये करने की घोषणा की। विधायक एच्छिक निधि 10 से 12 लाख करने की घोषणा के साथ उज्जवला और गृहिणी योजना में तीन निशुल्क सिलिंडर देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि विधायक क्षेत्र विकास निधि में अब रोपवे भी शामिल होगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जब मैं सत्ता में आया था तब विधायक प्रतिनिधि 500000 थी। मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना जारी रहेगी। अब तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। अब एक अतिरिक्त सिलेंडर मिलेगा। पहले दो सिलेंडर मिल रहे थे।
करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से दो अनाज मंडी
बनाई जाएंगी। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा, सौ गांवों में शुरुआत की जाएगी। दस मंडी में प्राकृतिक खेती के उत्पाद बिकेंगे। प्राकृतिक खेती को पाठयक्रम में शामिल किया जाएगा। कृषि क्षेत्र के लिए बजट में 583 करोड़ का प्रावधान। किसानों को मक्की और गेहूं के गुणवत्ता बीज के लिए 3 करोड़ रुपये का प्रावधान।

गोवंश संरक्षण के लिए नया कानून बनाने का विचार किया। मौजूदा कानून को सख्त किया जाएगा। गाय को सड़कों पर छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। दूध के दाम दो रूपये बढ़ाने की घोषणा की।

About admin

Check Also

खरीफ की तैयारी शुरू, किसानों से अपील – समय रहते खाद उठा लें बालाघाट

खरीफ की तैयारी शुरू, किसानों से अपील – समय रहते खाद उठा लें बालाघाट

खरीफ सीजन 2025 की तैयारी जिले में जोरों पर है। इसी बीच किसानों के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *