tag manger - सरसों की बंपर आवक के बावजूद सरकारी तौल नहीं, अब सूरतगढ़ में खरीद होगी – KhalihanNews
Breaking News

सरसों की बंपर आवक के बावजूद सरकारी तौल नहीं, अब सूरतगढ़ में खरीद होगी

करीब 277 किसानों को आनलाइन सरसों खरीद के लिए सरकार ने टोकन भी जारी कर दिये हैं, खरीद केन्द्र ठप है यह सरसों खरीद केन्द्र सहकारी समिति जानकीदास वाला का है। अब टोकनधारक किसा की सरसों की तौल सूरतगढ़ क्षेत्र में करने का नया फरमान जारी किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ क्षेत्र के खरीद केन्द्र स्वीकृत होने के बावजूद अभी तक जानकीदासवाला में सरसों की सरकारी खरीद नहीं हो रही है। जबकि इस बार 277 किसानों को टोकन भी जारी हो चुके हैं। जानकीदासवाला की ग्राम सेवा सहकारी समिति ने स्टाफ व जगह का अभाव का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया है। अब सोमवार से सूरतगढ़ की नई धानमंडी के सरकारी खरीद केन्द्र पर किसानों की सरसों की खरीद शुरू होगी।
जानकीदासवाला खरीद केन्द्र के लिए 277 किसानों के टोकन जारी हुए थे। क्रय विक्रय सहकारी समिति की ओर से इसके लिए खरीद केन्द्र पर ही व्यवस्था की गई है। क्रय विक्रय सहकारी समिति के महाप्रबंधक राजीव बिश्नोई ने बताया कि सरसों की सरकारी खरीद कार्य एक अप्रेल से शुरू हुआ, जो तीस जून तक चलेगा। सूरतगढ़, रामसरा जाखड़ान,भोपालपुरा में सरसों की सरकारी खरीद कार्य जारी है।
बताते है कि इस सरसों खरीद केंद्र पर जानकीदासवाला के ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से स्टाफ व जगह के अभाव में सरसों की सरकारी खरीद कार्य शुरू नहीं किया गया। उस केन्द्र के 277 किसानों के टोकन जारी हुए थे। सूरतगढ़ खरीद केन्द्र पर सोमवार से जानकीदासवाला क्षेत्र के किसानों की सरसों की सरकारी खरीद शुरू होगी। इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सूरतगढ़ के लिए 3705 किसानों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया। इसमें से 1451 किसानों को सरसों मंडी में बेचान के लिए लाने के लिए तिथि आवंटित हुई।
मिली जानकारी अनुसार सूरतगढ़ के लिए 3705 किसानों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया। इसमें से 1451 किसानों को सरसों मंडी में बेचान के लिए लाने के लिए तिथि आवंटित हुई। वही, अबतक 1073 किसानों के 49707 बैग सरसों की सरकारी खरीद हो चुकी है। इसमें से 48976 बैग सरसों का उठाव हो चुका है। खरीद केन्द्र पर 733 बैग शेष रह गए। सरकारी खरीद केन्द्र पर 41,342 बैग उपलब्ध है। इसी तरह रामसरा जाखड़ान के ग्राम सेवा सहकारी समिति के खरीद केन्द्र पर 121 किसानों का 5128 बैग तथा भोपालपुरा के ग्राम सेवा सहकारी समिति के खरीद केन्द्र पर 151 किसानों के 6090 बैग सरसों की सरकारी खरीद हो चुकी है।

 

 

 

About admin

Check Also

पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब-सरकार देगी 22 हज़ार पराली निपटारा मशीनें

पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब-सरकार देगी 22 हज़ार पराली निपटारा मशीनें

धान की फ़सल जाड़ा आने के साथ पक जायेगी। धान की फसल के अवशेष के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *