tag manger - महिलाओं को 10 हजार रुपये हर साल देगी कांग्रेस, 500 में सिलेंडर भी – KhalihanNews
Breaking News

महिलाओं को 10 हजार रुपये हर साल देगी कांग्रेस, 500 में सिलेंडर भी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार के सत्ता में वापस आने पर एक करोड़ 5 लाख परिवारों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। परिवार की महिला मुखिया को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की मौजूदगी में झुंझुनू के अरड़ावता में जनसभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की.।अशोक गहलोत ने कहा, “हमारी सरकार आई तो 1 करोड़ 5 लाख परिवारों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। परिवार की महिला मुखिया को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।”

प्रियंका गांधी की सभा में बीजेपी से कई नेता कांग्रेस में शामिल हुए। राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा ने मंच पर पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ली. इसके अलावा किशनगढ़ से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके विकास चौधरी ने भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं।धौलपुर से विधायक शोभारानी कुशवाह ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देने के बाद बीजेपी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।

About admin

Check Also

मणिपुर में संघर्ष का विस्तार निर्णायक बदलाव की मांग कर रहा है

मणिपुर में संघर्ष का विस्तार निर्णायक बदलाव की मांग कर रहा है

मणिपुर में जातीय संघर्ष को भड़के एक साल से ज्यादा हो गया है, जिसके परिणामस्वरूप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *