tag manger - बिहार : बीज की जांच-परख के बाद ही बुवाई कर सकेंगे किसान – KhalihanNews
Breaking News

बिहार : बीज की जांच-परख के बाद ही बुवाई कर सकेंगे किसान

बिहार सरकार के कृषि विभाग ने बीजों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है| जिसके तहत जिलावार और फसलवार लक्ष्य निर्धारित किया गया है| बीजों की जांच प्रदेश में स्थित 7 प्रयोगशालाओं की जाएगी|

खरीफ सीजन की बुआई को लेकर भी अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं| जिसमें किसानों की तरफ से बीज के चयन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है| इस बीच बिहार सरकार के कृषि व किसान कल्याण विभाग ने एक अहम फैसला लिया है|

जिसके तहत बिहार सरकार का कृषि विभाग खरीफ सीजन के दौरान बीजों की गुणवत्ता की जांच करेगा| इसके लिए कृषि विभाग ने बीज निरीक्षक से लेकर संयुक्त कृषि निदेशक और जिला कृषि अधिकारियों तक की जिम्मेदारियां तय कर दी है| कृषि विभाग ने किसानों के खेत में बीज के फेल हो जाने की घटना सामने आने के बाद यह फैसला लिया है|

बिहार के कृषि विभाग ने किसानों की तरफ से बीज के प्रभावी ना होने की शिकायत ना मिलने के बाद यह फैसला लिया है| साथ ही बिहार सरकार का कृषि विभाग अपने इस फैसले से प्रदेश में बीज की गुणवत्ता तय करना चाहता है| जिससे एक तरफ प्रदेश में स्वस्थ्य बीज बैंक बनेगा, वहीं अगर किसान स्वस्थ्य व गुणवत्तापूर्ण बीजों का प्रयोग करते हैं तो इससे उनका उत्पादन भी बढ़ेगा|

बिहार प्रदेश में बीज जांच के लिए 7 प्रयोगशालाएं हैं| यह प्रयोगशालाएं पटना, भभुआ, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा और भागलपुर में हैं| राज्य भर से खरीफ फसलों के बीज इन प्रयोगशाालाओं में जांच के लिए भेज जाएंगे|बिहार सरकार का कृषि विभाग खरीफ सीजन में बीजों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए गंभीर नजर आ रहा है|

एक तरफ जहां बीजों की जांच के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं| वहीं दूसरी तरफ महीने के अनुसार बीजों के नमूनों की जांच का गणित तय किया गया है| जिसके तहत खरीफ सीजन के दौरान राज्य भर से बीजों के 4 हजार नमूनों की जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया है| वहीं इन 4 हजार नमूनों को भी महीने के अनुसार एकत्रित किया जाएगा| जिसमें अप्रैल महीने में बीजों के 10 फीसद नमूने एकत्रित किए जांएगे|

इसी तरह मई में कुल लक्ष्य के 40 फीसदी नमूने मई में जांच के लिए एकत्रित किए जाएंगे| इसी तरह जून में निर्धारित लक्ष्य के 25 फीसदी नमूने जांच के लिए भेज जांएगे| जबकि आगामी जुलाई और सितंंबर में 10-10 नमूने जांच के लिए एकत्रित किए जाएंगे| वहीं कृषि विभाग ने बीज नमूनों के लिए जिलावार और फसलवार लक्ष्य तय किया है|

About admin

Check Also

एथेनॉल के ल‍िए मक्का की खेती बढ़ाने में जुटा भारत

एथेनॉल के ल‍िए मक्का की खेती बढ़ाने में जुटा भारत

देश के विभिन्न हिस्सों में पानी के संकट और लगातार बदलती आबोहवा के मद्देनजर सरकारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *