tag manger - उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में धामी ने ली शपथ – KhalihanNews
Breaking News

उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में धामी ने ली शपथ

उत्तराखंड राज्य की राजनीति में उठापटक का दौर खत्म होने के बाद अब पुष्कर सिंह धामी फिर से सीएम बन गए हैं| उनके साथ 8 और मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की| इन 8 मंत्रियों में 6 पुराने और 2 नए चेहरे हैं| नए चेहरों में सौरभ बहुगुणा और चंदन राम दास शामिल हैं|

मुख्य मंत्री बनने के छह माह के भीतर फिर विधान सभा के लिए चुनाव जीतना होगा| वह खटीमा से चुनाव हार गये थे | भाजपा ने उन्हें छह महीने पहले मुख्यमंत्री बनाया था|भाजपा ने उन पर फिर भरोसा जताया है|

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई|उनके साथ ही आठ मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे| इसके साथ ही पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, गोवा के मनोनीत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए|

राजस्थान की सियासत से विधानसभा चुनाव 2018 के बाद से ही कभी कभार नजर आने वाली पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी धामी के शपथग्रहण समारोह में नज़र आयी| विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मंच पर वसुंधरा राजे का नज़र आने से पार्टी के लोगों के बीच चरचा का का रण रहा । जिसके बाद से ही इस बात की चर्चा होने लगी है कि क्या इसके माध्यम से बीजेपी ने राजस्थान के लिए कोई संकेत दिया है।

About admin

Check Also

एथेनॉल के ल‍िए मक्का की खेती बढ़ाने में जुटा भारत

एथेनॉल के ल‍िए मक्का की खेती बढ़ाने में जुटा भारत

देश के विभिन्न हिस्सों में पानी के संकट और लगातार बदलती आबोहवा के मद्देनजर सरकारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *