tag manger - रूस-यूक्रेन जंग से भारतीय किसानों पर भी पड़ेगा असर – KhalihanNews
Breaking News

रूस-यूक्रेन जंग से भारतीय किसानों पर भी पड़ेगा असर

रूस और यूक्रेन मिलकर दुनिया 21 फीसदी गेहूं, जौ और मक्का का निर्यात करते हैं. सूरजमुखी की वैश्विक सप्लाई में इन दोनों देशों की हिस्सेदारी 60 फीसदी है| रूस दुनिया का 17.1 फ़ीसदी प्राकृतिक गैस का उत्पादन करता है| यह गैस का सबसे बड़ा निर्यातक है| कच्चे तेल के निर्यात में सऊदी अरब के बाद यह दूसरे नंबर पर है| रूस और यूक्रेन मिलकर दुनिया का 21 फीसदी गेहूं, जौ और मक्का का निर्यात करते हैं| सनफ्लावर ऑयल की ग्लोबल सप्लाई में इन दोनों देशों की हिस्सेदारी 60 फ़ीसदी है| रूस और बेलारूस खाद के एक्सपर्ट में भी 20 फ़ीसदी हिस्सेदारी रखते हैं|

एक्सपर्ट्स का कहना है कि रूस और यूक्रेन की जंग से इन सामानों की सप्लाई घट सकती है| ऐसे में इनकी कीमतों पर सीधा असर होगा| साथ ही, इनका जहां जहां कच्चे माल के तौर पर इस्तेमाल होता है उनके दाम बढ़ सकते है| इसीलिए अब माना जा रहा है कि नेचुरल गैस की कीमतें बढ़ सकती है| आपको बता दें कि खाद बनाने में नेचुरल गैस का इस्तेमाल होता है| इसीलिए खाद सप्लाई पर इसका असर हो सकता है|

रूस-सबसे बड़ा जौ उत्पादक, यूक्रेन चौथे नंबर पर-रूस जौ का सबसे बड़ा उत्पादक है| वहां सालाना उत्पादन 1.8 करोड़ टन के आसपास है| यूक्रेन चौथे नंबर पर है जहां उत्पादन 95 लाख के आसपास है| भारत में जौ का उत्पादन 16-17 लाख टन के आसपास रहता है|
राजस्थान और उत्तर प्रदेश इसके सबसे बड़े उत्पादक हैं| भारत में कुछ प्रमुख ब्रांड को छोड़ दें तो बेवरेज कंपनियां घरेलू बाजार से ही जौ खरीदती है| रूस और यूक्रेन से सप्लाई बाधित होने पर ग्लोबल मार्केट में दाम बढ़ेंगे और उसका असर घरेलू बाजार में भी कीमतों पर दिखेगा|

रूस और यूक्रेन के बीच हमलो के चलते विश्व बाजार में रोजमर्रा के सामान के दामों में पहले ही तेजी देखने को मिल रही है| आने वाले दिनों में इसका और अधिक असर हो सकता है|गर्मियां आने वाली हैं और गर्मियों में बियर की खपत अधिक होती है| दुनिया में ज्यादातर बियर जौ (जई) से ही बनती है|

इसकी कीमत में 30 फ़ीसदी हिस्सा जौ का होता है| बीते एक साल में इसकी कीमत पहले ही 60 फ़ीसदी से अधिक बढ़ चुकी है| रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध बढ़ने से जौ की दुनिया में सप्लाई बाधित होगी और दाम और बढ़ेंगे| इसके अलावा, कच्चा तेल महंगा होने से ढुलाई महंगी हो गई| युद्ध बढ़ने से बीमा प्रीमियम भी बढ़ गया है| इसलिए रूस और यूक्रेन से आयात करने में दूसरे देश बच सकते हैं और दूसरे देशों का रुख कर सकते हैं|

बेवरेज कंपनियां मार्च में ही ज्यादा जौ खरीदती हैं| दुनिया में 90 फ़ीसदी माल्ट उत्पादन जौ से ही होता है| माल्ट से बियर, व्हिस्की और अन्य अल्कोहलिक बेवरेज बनाए जाते हैं| इसके अलावा जौ का इस्तेमाल फूड प्रोसेसिंग और पशु चारे में भी होता है|

अपनी खपत के हिसाब से गर्मियों को ध्यान में रखते हुए अनेक बेवरेज कंपनियां मार्च के महीने में ही जौ अधिक मात्रा में खरीदती हैं| इसलिए अभी सप्लाई बाधित होने या दाम बढ़ने पर उसका असर सीधा उत्पादन और कीमत पर पड़ेगा|

About admin

Check Also

कम समय और कम पानी से तैयार होने वाली धान की ज्यादा पैदावार वाली किस्में

सिंचाई के लिए पानी का संकट ज्यादातर सूबों में हैं। सभी सरकारों का प्रयास ऐसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *