tag manger - सोनिया गांधी बोलीं : ‘योगी-मोदी की जोड़ी जनता के प्रति गैरजिम्मेदार’ – KhalihanNews
Breaking News

सोनिया गांधी बोलीं : ‘योगी-मोदी की जोड़ी जनता के प्रति गैरजिम्मेदार’

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने यूपी चुनाव में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी और योगी की जोड़ी ने देश को काफी पीछे कर दिया है|उन्होंने कहा कि देशभर में बेरोजगारी और महंगाई का आलम है| लॉकडाउन के समय भाजपा की सरकारों ने आमजनों का ध्यान नहीं दिया| महंगाई से जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है| दोनों मोदी और योगी सरकार जनता के प्रति गैर-जिम्मेदार है| इन्होंने जनता को कोई राहत नहीं दी| खासकर, रायबरेली के साथ इनकी सरकारों ने सौतेला व्यवहार किया है|

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा ने कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा कानून बनाकर लोगों को रोजगार देने का काम किया था| लोगों को रोजगार पाने का अधिकार दिया था. मगर बीते 5 साल में ऐसी सरकार देखी है जिसने अलगाव पैदा करने के अलावा कोई विकास कार्य किया हो? 12 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरी के पद खाली पड़े हैं| मगर युवाओं को नौकरी नहीं दी जा रही है| पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलिंडर के दाम काफी बढ़ गए हैं| महंगाई के चलते महिलाओं को घर चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है|

उन्होंने रायबरेली से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी के लिए अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस एक ऐसा विधायक रायबरेली की जनता को देना चाहती हैं जो उन्हें भाजपा सरकार की लापरवाहियों से राहत दिला सके| उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह अपील है कि वह बढ़-चढ़कर कांग्रेस के उम्मीदवारों को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं|

About admin

Check Also

एथेनॉल के ल‍िए मक्का की खेती बढ़ाने में जुटा भारत

एथेनॉल के ल‍िए मक्का की खेती बढ़ाने में जुटा भारत

देश के विभिन्न हिस्सों में पानी के संकट और लगातार बदलती आबोहवा के मद्देनजर सरकारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *