tag manger - कुएं में गिरने से 13 की मौत,शादी की रस्म के दौरान हादसा| – KhalihanNews
Breaking News

कुएं में गिरने से 13 की मौत,शादी की रस्म के दौरान हादसा|

सूबे के कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव में शादी की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई, जब हल्दी की रस्म के दौरान कुछ लड़कियां और महिलाएं कुएं पर पहुंची| यहां लगी लोहे की जाली टूटने से एक दर्जन से अधिक लड़कियां और महिलाएं कुएं में जा गिरीं| हादसे में अब तक 13 लड़कियों और महिलाओं की मौत की खबर है| स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है|

नौरंगिया गांव में बुधवार की रात हल्दी के मटकोड़ की रस्म के दौरान महिलाएं, लड़कियां और कुछ बच्चे कुएं पर पहुंचे. एक साथ अधिक लोगों के पहुंचने के कारण अचानक कुएं का स्लैब टूट गया और 25 से अधिक महिलाएं, लड़कियां और बच्चे कुएं में जा गिरे| घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है|

घटना के बाद कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य की जानकारी ली|

परमेश्वर कुशवाहा नामक व्यक्ति के घर में शादी के लिए हल्दी की रस्म हो रही थी और कुछ महिलाएं एवं लड़कियां कुएं के ऊपर लगे जाल पर बैठकर रस्म अदा कर रही थीं। इस दौरान वह जाल टूट गया और उस पर बैठे सभी लोग कुए में जा गिरे।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में कुल 13 लोगों की मौत हुई है। इनमें पूजा (19), शशि कला (15), शकुंतला (35), ममता देवी (35), मीरा (25), पूजा (20), परी (एक), ज्योति (15), राधिका (16), सुंदरी (15), आरती (10), पप्पी (20) और मनु (18) शामिल हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इस हादसे में करीब 10 अन्य लोग जख्मी भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है| मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को हादसे में घायल लोगों के समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

About admin

Check Also

पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब-सरकार देगी 22 हज़ार पराली निपटारा मशीनें

पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब-सरकार देगी 22 हज़ार पराली निपटारा मशीनें

धान की फ़सल जाड़ा आने के साथ पक जायेगी। धान की फसल के अवशेष के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *