tag manger - महाकुंभ के लिए मध्य प्रदेश से गुजरने वाली 8 ट्रेनों को मिला ठहराव – KhalihanNews
Breaking News

महाकुंभ के लिए मध्य प्रदेश से गुजरने वाली 8 ट्रेनों को मिला ठहराव

रेल प्रशासन द्वारा महाकुंभ मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज मंडल के नैनी स्टेशन पर भोपाल मंडल से गुजरने वाली निम्नलिखित गाड़ियों को अस्थायी रूप से 2 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है। इससे यात्रियों को महाकुंभ में जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

गाड़ी संख्या 22683 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस 13 जनवरी से 24 फरवरी 2025 (7 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 12:00 बजे आगमन और 12:02 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 22684 लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस 9 जनवरी से 27 फरवरी 2025 (8 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 01:08 बजे आगमन और 01:10 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 22613 रामेश्वरम-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 12 जनवरी से 23 फरवरी 2025 (7 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 21:38 बजे आगमन और 21:40 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 22614 अयोध्या कैंट-रामेश्वरम एक्सप्रेस 15 जनवरी से 26 फरवरी 2025 (7 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 05:43 बजे आगमन और 05:45 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 12669 पुरातची थलैवर डॉ. एमजी रामचंद्रन (चेन्नई सेंट्रल)-छपरा जंक्शन एक्सप्रेस 11 जनवरी से 24 फरवरी 2025 (14 ट्रिप), 01:03 बजे आगमन, 01:05 बजे प्रस्थान
गाड़ी संख्या 12670 छपरा-पुरातची थलैवर डॉ. एमजी रामचंद्रन (चेन्नई सेंट्रल) एक्सप्रेस 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 (14 ट्रिप) 04:48 बजे आगमन, 04:50 बजे प्रस्थान

About khalihan news

Check Also

भारत का अनार न्यूयॉर्क में बिकेगा, 14 टन की पहली खेप भेजी

टैरिफ वार के बीच भारत और अमेरिका के बीच हुए एक नए व्यापार समझौते ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *