tag manger - उत्तर प्रदेश में पहले चरण का चुनाव – KhalihanNews
Breaking News

उत्तर प्रदेश में पहले चरण का चुनाव

नौ बजे तक करीब आठ प्रतिशत मतदान उत्तर प्रदेश। 

उत्तरप्रदेश- 11 बजे तक औसत मतदान – 20.03%

आगरा – 20.42%
अलीगढ़ – 17.91%
बागपत – 22.77%
बुलंदशहर – 21.62%
गौतम बुद्ध नगर – 18.43%
गाजियाबाद – 17.26%
हापुड़ – 22.08%
मथुरा – 20.39%
मेरठ – 18.92%
मुजफ्फरनगर – 22.56%
शामली – 22.84%                                                                             

लखनऊ | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत राज्य के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिये मतदान बृहस्पतिवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। पूर्वाह्न नौ बजे तक औसतन 7.93 प्रतिशत वोट पड़े।

निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान कार्य कोविड प्रोटोकॉल के तहत सुबह सात बजे शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा। सुबह नौ बजे तक औसतन 7.93 प्रतिशत मतदान हुआ।

आगरा में औसतन 7.53 प्रतिशत, अलीगढ़ में 8.26, बागपत में 8.93, बुलंदशहर में 7.51, गौतम बुद्ध नगर में 8.33, गाजियाबाद में 7.37, हापुड़ में 8.20, मथुरा में 8.30, मेरठ में 8.44, मुजफ्फरनगर में 7.50 तथा शामली में 7.70 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। हालांकि कुछ स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी की शिकायतें मिली जिन्हें कुछ समय बाद दूर कर लिया गया।

About admin

Check Also

पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब-सरकार देगी 22 हज़ार पराली निपटारा मशीनें

पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब-सरकार देगी 22 हज़ार पराली निपटारा मशीनें

धान की फ़सल जाड़ा आने के साथ पक जायेगी। धान की फसल के अवशेष के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *