अंकारा: तुर्की ने युनाइटेड नेशंस को आधिकारिक तौर पर एक चिट्ठी लिखी है जिसमें भारत-साइप्रस के बीच कथित ब्रह्मोस डील पर चिंता जताई गई है। कथित इसलिए क्योंकि ना तो भारत ने और ना ही साइप्रस ने आधिकारिक तौर पर ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर किसी तरह के समझौते की बात कही है। हालांकि साइप्रस की कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ब्रह्मोस के अलावा भी कई तरह के भारतीय हथियारों की खरीदारी को लेकर दोनों देशों के बीच बात हो रही है।तुर्की ने 4 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) और 2 नवंबर को UNGA के सदस्यों को एक पत्र भेजा है।
इस पत्र में तर्क दिया गया है कि विदेशी ताकतों के साथ साइप्रस का बढ़ता सैन्य सहयोग पूर्वी भूमध्य सागर में स्थिरता को कमजोर कर रहा है। इस चिट्ठी में खासतौर पर भारतीय ब्रह्मोस मिसाइलों का जिक्र किया गया है। संयुक्त राष्ट्र में तुर्की के स्थायी प्रतिनिधि अहमद यिल्डिज ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को यह आधिकारिक पत्र भेजा है।तुर्की के पत्र में लिखा गया है 'मई 2026 में ग्रीक साइप्रियट नेता निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने नई दिल्ली की यात्रा की थी।
इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंध मजबूत हुए। साथ ही 650 किलोमीटर की रेंज वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की खरीद को लेकर भी बातचीत की खबरें सामने आई हैं।' इस चिट्ठी को 'उत्तरी साइप्रस तुर्की गणराज्य' के प्रतिनिधि मुरात सोयसल ने जारी किया है।तुर्की और साइप्रस के बीच का विवाद क्या है? तुर्की और साइप्रस के बीच का मुख्य विवाद साइप्रस द्वीप के 1974 में हुए विभाजन और उत्तरी साइप्रस पर नियंत्रण को लेकर है।
ये द्वीप आज भी दो हिस्सों में बंटा हुआ है। दक्षिणी हिस्से पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त 'रिपब्लिक ऑफ साइप्रस' का शासन है जबकि उत्तरी हिस्से पर 'टर्किश रिपब्लिक ऑफ नॉर्दन साइप्रस' का नियंत्रण है जिसे सिर्फ तुर्की मान्यता देता है। 1960 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद ग्रीक साइप्रस और तुर्की साइप्रस समुदायों के बीच शासन और सत्ता को लेकर तनाव बढ़ा।
जुलाई 1974 में ग्रीस में सैन्य शासन तख्तापलट के बाद तुर्की ने आक्रमण किया और द्वीप के उत्तरी भाग पर नियंत्रण कर लिया। इसके बाद राजधानी निकोसिया के बीचोंबीच संयुक्त राष्ट्र का 'बफर जोन' बनाया गया। 1983 में उत्तरी हिस्से ने खुद को 'टर्किश रिपब्लिक ऑफ नॉर्दन साइप्रस' घोषित कर लिया। 2004 के 'अन्नान प्लान' और बाद की संयुक्त राष्ट्र की बातचीत में शासन व्यवस्था, सुरक्षा गारंटी और तुर्की सैनिकों की वापसी को लेकर कई दौर की बातचीत हुई लेकिन तुर्की की बदमाशी की वजह से सहमति नहीं बन पा रही है।
मौजूदा स्थिति ये है कि पूर्वी भूमध्यसागर में प्राकृतिक गैस के भंडार और समुद्री अधिकार क्षेत्र को लेकर तुर्की और साइप्रस और ग्रीस के बीच तीखा मतभेद बना हुआ है।साइप्रस अगर ब्रह्मोस खरीदता है तो क्या फायदे होंगे?साइप्रस अगर भारतीय ब्रह्मोस मिसाइल खरीदता है तो उसकी समुद्री और हवाई ताकत में रातोंरात जबरदस्त इजाफा हो जाएगा।
दुनिया में अभी कोई भी एयर डिफेंस सिस्टम नहीं है जो ब्रह्मोस मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर सके। पिछले साल मई संघर्ष के दौरान ब्रह्मोस की ताकत दुनिया देख चुकी है। तुर्की को ब्रह्मोस की ताकत और ज्यादा अच्छे से पता है क्योंकि वो 11 जलते पाकिस्तानी एयरबेस को देख चुका है।साइप्रस के पास कोई शक्तिशाली नौसेना नहीं है लेकिन ब्रह्मोस मिसाइल मिलने के बाद वो अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) और प्राकृतिक गैस परियोजनाओं की आसानी से रक्षा कर सकेगा।
ब्रह्मोस मिसाइल बिना वॉरहेड के भी एक शक्तिशाली युद्धपोत को पानी में डुबोने की क्षमता रखता है।मई 2026 में भारत और साइप्रस के बीच 2026 से 2031 के लिए रक्षा सहयोग रोडमैप तैयार किया गया है। इसके अलावा साइप्रस की सेना ने खुद को आधुनिक बनाने के लिए भारत, ग्रीस, फ्रांस और इजराइल जैसे साझेदारों के साथ रणनीतिक तालमेल बढ़ाने का फैसला किया है।एर्दोगन का 'ब्लू होमलैंड' सपना क्या है?'ब्लू होमलैंड' को तुर्की की स्थानीय भाषा में 'मावी वतन' कहा जाता है।
ये तुर्की की आक्रामक मैरिटाइम डॉक्ट्रिन है जिसके तहत वो अपने आसपास के तीन प्रमुख समुद्रों पूर्वी भूमध्य सागर, एजियन सागर और काला सागर के करीब 4,62,000 वर्ग किलोमीटर समुद्री क्षेत्र पर अपना विशेष अधिकार क्षेत्र और संप्रभुता होने का दावा करता है।पूर्वी भूमध्य सागर में प्राकृतिक गैस और हाइड्रोकार्बन के कई बड़े भंडार खोजे गए हैं।
'ब्लू होमलैंड' नीति के तहत तुर्की इन ऊर्जा संसाधनों पर अपना दावा करता है और इसके लिए उसने अपनी नौसेना को काफी मजबूत किया है। इस क्षेत्र में उसने ड्रोन और युद्धपोत तैयार किए हैं। अब अगर साइप्रस ब्रह्मोस मिसाइलें खरीदता है तो तुर्की की नौसेना के लिए बड़ा खतरा पैदा हो जाएगा। तुर्की की सेना फिर पूर्वी भूमध्य सागर के उन समुद्री क्षेत्रों में नहीं जा पाएगी जिसपर साइप्रस अपना दावा करता है।
ब्रह्मोस सौदा एर्दोगन के 'ब्लू होमलैंड' सपने के लिए बहुत बड़ा झटका साबित होगा।ब्रह्मोस सौदे की चर्चा से ही क्यों डर गया है तुर्की?भारतीय ब्रह्मोस को रोकने में पाकिस्तान के चीनी एयर डिफेंस सिस्टम नाकाम रहे थे। पाकिस्तान के 11 एयरबेस में ब्रह्मोस ने कैसी तबाही मचाई थी वो तुर्की देख चुका है। ब्रह्मोस मिसाइल बहुत आसानी से तुर्की के युद्धपोत या उसके किसी भी मिलिट्री बेस में तबाही मचा सकती है।
तुर्की की चिट्ठी में ब्रह्मोस मिसाइल की अनुमानित रेंज 650 किलोमीटर बताई गई है जिसका मतलब है कि इसकी जद में तुर्की के दक्षिणी हिस्से, प्रमुख नौसैनिक अड्डे और संवेदनशील सैन्य ठिकाने आ जाएंगे।तुर्की ये भी देख चुका है कि अजरबैजान के 'दुश्मन' आर्मेनिया को कैसे घातक हथियारों से भारत लैस कर रहा है। आर्मेनिया भारत से आकाश एयर डिफेंस सिस्टम के अलाना पिनाका रॉकेट्स समेत कई हथियार खरीद चुका है।
आर्मेनिया को लेकर भी रिपोर्ट है कि उसकी ब्रह्मोस मिसाइलों में काफी दिलचस्पी है। इसी का नतीजा है कि अजरबैजान अब भारत के रिश्ते सुधारने में लग गया है।तुर्की ने पिछले साल संघर्ष के दौरान भारत के खिलाफ खुलकर पाकिस्तान की मदद की थी। तुर्की ने संघर्ष शुरू होने से ठीक पहले कामिकाजे ड्रोन पाकिस्तान पहुंचाए थे।
इसके बाद से ही भारत ने आक्रामकता के साथ तुर्की के दुश्मनों के साथ रणनीतिक संबंध बनाने शुरू कर दिए।