Delimitation Bill Live Updates: 'परिसीमन पर हमारा रुख स्पष्ट', स्टालिन से कांग्रेस नेताओं की मुलाकात से पहले कनिमोझी ने किया साफDelimitation Bill Live Updates: डीएमके सांसद कनिमोझी ने परिसीमन के मुद्दे पर पार्टी की नीति को एक बार फिर से साफ किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव क्षेत्रों में परिसीमन को लेकर हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है।
हमें दूसरों से पूछना चाहिए कि उनका क्या रुख है। जहाँ तक DMK की बात है, हमारे पार्टी नेता ने पहले ही सांसदों को बुलाकर इस मुद्दे पर चर्चा की है। इस मामले में वे जो भी फैसला लेंगे, वही पार्टी का अंतिम फैसला होगा। INDIA गठबंधन के नेता भी हमारे पार्टी नेता से मिलने आए हैं। उनके साथ बैठकें और बातचीत पूरी होने के बाद, जो भी फैसले लिए जाएंगे, उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।बता दें, स्टालिन ने सरकार द्वारा लाए जा रहे परिसीमन बिल के समर्थन में जाने का ऐलान किया है।
हालांकि, अभी इंडिया ब्लॉक उन्हें मनाने की कोशिश में लगा हुआ है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत गठबंधन के बड़े नेता स्टालिन से मुलाकात करने के लिए चेन्नई पहुंचे हुए हैं।. Delimitation Bill Live Updates: 'गो बैक कांग्रेस', स्टालिन के घर के बाहर पोस्टरDelimitation Bill Live Updates: परिसीमन के मुद्दे पर कांग्रेस समेत इंडिया ब्लॉक के कई दिग्गज स्टालिन को मनाने के लिए चेन्नई पहुंचे हैं।
ऐसे में स्टालिन के आवास के बाहर उनके समर्थकों ने गो बैक कांग्रेस के पोस्टर लहराए हैं। बता दें, डीएमक ने सरकार द्वारा लाए जा रहे परिसीमन बिल का समर्थन करने का ऐलान किया है। दूसरी तरफ कांग्रेस इसके विरोध में है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले तक दोनों पार्टियों के बीच में मामला काफी करीबी था।
लेकिन कांग्रेस पार्टी ने डीएमके का हाथ छोड़कर थलपति विजय के साथ जाने का फैसला कर लिया। इसके बाद डीएमके और मुख्य विपक्षी दल के बीच तकरार बढ़ गई।. Delimitation Bill Live Updates: किस मुंह से जा रहे स्टालिन के पास? KTR ने कांग्रेस पार्टी को लगाई फटकारDelimitation Bill Live Updates: भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने रविवार को कांग्रेस के ऊपर तीखा हमला बोला।
उन्होंने चेन्नई में स्टालिन और इंडिया सदस्य दलों की बैठक पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर यह नेता किस मुंह से स्टालिन से मिलने के लिए आए हैं। इन्होंने कुछ महीने पहले ही स्टालिन को धोखा देकर छोड़ दिया था। उन्होंने सवाल किया कि अब वही कांग्रेस नेता DMK नेता से कैसे मिल सकते हैं। उन्होंने पूछा कि दोनों पार्टियों के बीच राजनीतिक समीकरण में ऐसा क्या बदल गया है और कांग्रेस नेतृत्व किस मुंह से स्टालिन के पास जा रहा है।KTR ने कहा, खड़गे और सोनिया गांधी जी, स्टालिन जी से मिलने जा रहे हैं।
वही स्टालिन, जिन्हें उन्होंने दो महीने पहले छोड़ दिया था। तो अब वे किस मुंह से उनके पास जाएंगे, मुझे नहीं पता।बता दें, तमिनलाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके की हार के बाद कांग्रेस पार्टी ने विजय की पार्टी का हाथ थामकर सत्ता में जगह बना ली थी। . Delimitation Bill Live Updates: स्टालिन को मनाने के लिए चेन्नई पहुंचे इंडिया ब्लॉक के बड़े नेताDelimitation Bill Live Updates: परिसीमन बिल के मुद्दे पर डीएमके नेता स्टालिन को मनाने के लिए इंडिया ब्लॉक के तमाम बड़े नेता चेन्नई पहुंच चुके हैं।
परिसीमन बिल के मुद्दे पर कल संसद में बैठक होने वाली है। ऐसे में पिछले 5 महीनों से नाराज चल रहे डीएमके को मनाने के चेन्नई के त्राइडेंट होटल पहुंच चुके हैं। सामने आई तस्वीरों में सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तेलंगाना सीएम रेड्डी, केरलम सीएम, कर्नाटक सीएम, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी समेत अन्य बड़े नेता दिखाई दे रहे हैं।.
Delimitation Bill Live Updates: परिसीमन बिल से पहले कांग्रेस के एक सांसद हॉस्पिटल में भर्तीDelimitation Bill Live Updates: कांग्रेस सांसद सुधाकरण इलाज करवाने के लिए दुबई गए हुए हैं। परिसीमन बिल के मु्द्दे पर एक-एक वोट कीमती है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को जानकारी दी थी कि उन्होंने सुधाकरन को जल्दी स्वदेश लौटने की बात कही थी।
हालांकि, उनकी सीधी बात नहीं हो पाई है। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से आरोप लगाया गया है कि दुबई हॉस्पिटल सुधाकरन को डिस्चार्ज करने में समय लगा रहा है।हालांकि, अभी हाल में सामने आए केरलम कांग्रेस अध्यक्ष मार्टिन जॉर्ज के मुताबिक, सुधाकरन के बेटे को हॉस्पिटल में उनसे मिलने की इजाजत दे दी गई है।
उनके डिस्चार्ज पर फैसला जल्द ही लिया जाएगा।. Delimitation Bill Live Updates: परिसीमन बिल का समर्थन लेकिन भाजपा से गठबंधन का सवाल नहीं- डीएमके सांसदDelimitation Bill Live Updates: द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) सांसद कनिमोई ने शनिवार को केंद्र सरकार के परिसीमन विधेयक का समर्थन करने के अपनी पार्टी के फैसले को लेकर भाजपा के साथ राजनीतिक गठबंधन की अटकलों को खारिज कर दिया।DMK नेता कनिमोई ने कहा कि संसद में किसी विधेयक का समर्थन करने का मतलब किसी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन करना नहीं है।
उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भी पहले भाजपा सरकार के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) के लिए आरक्षण संबंधी विधेयक का समर्थन किया था।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद दिल्ली में मीडिया बातचीत में कनिमोई ने उन अटकलों को खारिज किया कि उनकी पार्टी भाजपा के करीब जा रही है।
उन्होंने कहा, ''बार-बार यह धारणा बनाने की कोशिश की जा रही है कि भाजपा द्वारा लाए गए किसी विधेयक के पक्ष में मतदान करने का मतलब उसके साथ गठबंधन करना है।''कनिमोई ने कहा, ''जब EWS आरक्षण विधेयक लाया गया था, तब केवल द्रमुक, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कुछ इस्लामी दलों ने इसके खिलाफ मतदान किया था। कांग्रेस और कम्युनिस्ट दलों समेत बाकी सभी दलों ने भाजपा के विधेयक का समर्थन किया था।''.
Delimitation Bill Live Updates: स्टालिन से मिलने के लिए चेन्नई पहुंचा इंडिया ब्लॉक का प्रतिनिधि मंडलDelimitation Bill Live Updates: परिसीमन बिल के मुद्दे पर एमके स्टालिन को मनाने के लिए इंडिया ब्लॉक का प्रतिनिधिमंडल चेन्नई पहुंच चुका है। इस प्रतिनिधिमंडल में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव एम ए बेबी, समाजवादी पार्टी के राजीव राय और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अभय कुमार सिन्हा तथा सुधाकर सिंह शामिल हैं।इसके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन भी विपक्षी नेताओं के इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।
ये सभी चेन्नई में स्टालिन से मुलाकात करेंगे।बता दें, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी और डीएमके का रिश्ता काफी अच्छा चल रहा था। लेकिन इस चुनाव के बाद हालात पूरी तरह से बदल गए। डीएमके की तरफ से राहुल गांधी और कांग्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाया गया। इतना ही नहीं उन्होंने साफ किया था कि वह कांग्रेस के साथ नहीं जाएंगे।.
Delimitation Bill Live Updates: परिसीमन पर नवीन पटनायक की बीजद किसके साथ?Delimitation Bill Live Updates: बीजू जनता दल (बीजद) ने शनिवार को कहा कि वह महिला आरक्षण से संबंधित परिसीमन विधेयक पर अपना रुख तय करने से पहले विस्तार से अध्ययन करेगा और इस पर अंतिम निर्णय पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक लेंगे।केंद्र सरकार संसद के निचले सदन लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में प्रत्येक राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश की सीट के आवंटन में 50 प्रतिशत की वृद्धि कर महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण प्रदान करने के लिए सोमवार को लोकसभा में एक नया संविधान संशोधन विधेयक पेश करने जा रही है।
बीजद ने कहा कि संसद में औपचारिक रूप से विधेयक पेश किए जाने और उनके प्रावधानों की पड़ताल किए जाने से पहले वह किसी निर्णय पर पहुंचने में जल्दबाजी नहीं करेगा।बता दें, राज्यसभा में बीजद के पांच सदस्य हैं और लोकसभा में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।. Delimitation Bill Live Updates: संसद के विशेष सत्र से पहले स्टालिन तथा पवार से मिलेंगे खरगे, सोनिया और राहुलDelimitation Bill Live Updates: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी सहित विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को चेन्नई में DMK के प्रमुख एम के स्टालिन और मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात कर चर्चा करेगा।इस प्रतिनिधिमंडल में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव एम ए बेबी, समाजवादी पार्टी के राजीव राय और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अभय कुमार सिन्हा तथा सुधाकर सिंह शामिल हैं।इसके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन भी विपक्षी नेताओं के इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।
ये सभी चेन्नई में स्टालिन से मुलाकात करेंगे।सूत्रों ने बताया कि इसके बाद प्रतिनिधिमंडल मुंबई जाएगा, जहां वह पवार के साथ चर्चा करेगा। उन्होंने कहा कि शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे भी मुंबई में होने वाली बैठक में शामिल हो सकते हैं।विपक्षी नेताओं का कहना है कि वे स्टालिन और पवार से विधेयक का समर्थन न करने का आग्रह करेंगे।
उनका दावा है कि यह विधेयक लोकतंत्र को खत्म कर देगा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को परिसीमन के जरिये अपने फायदे के लिए संविधान का स्वरूप बदलने की शक्ति देगा।. Delimitation Bill Live Updates: परिसीमन पर दक्षिणी राज्यों से सरकार को फुल सपोर्ट, केटीआर बोले- यह तेलंगाना और दक्षिणी राज्यों की जीतDelimitation Bill Live Updates: तेलंगाना में विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी.
रामा राव (केटीआर) ने प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को तेलंगाना और दक्षिणी राज्यों की जीत करार देते हुए कहा है कि यह जनसंख्या वृद्धि के आधार पर लोकसभा में उनके मौजूदा प्रतिनिधित्व के हिस्से को कम होने से बचाएगा।एक वीडियो बयान में राव ने रविवार को कहा कि बीआरएस 2022 से ही जनसंख्या आधारित परिसीमन का विरोध कर रही थी और उसका तर्क था कि परिवार नियोजन को प्रभावी ढंग से लागू करने वाले दक्षिणी राज्यों को उनकी जनसंख्या नियंत्रित करने के लिए दंडित नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने याद दिलाया कि 1971 की जनगणना के बाद लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 543 की गई थी और जनसंख्या नियंत्रण को प्रोत्साहित करने के लिए बाद में परिसीमन पर रोक लगा दी गई थी। उन्होंने कहा कि दक्षिणी राज्यों के पास वर्तमान में लोकसभा प्रतिनिधित्व का लगभग 24 प्रतिशत हिस्सा है और आशंका थी कि जनसंख्या आधारित परिसीमन से यह घटकर 19 प्रतिशत रह सकता है।.
Delimitation Bill Live Updates: राहुल के सवाल पर स्टालिन का जवाब, बोले- तमिलों के हितों से समझौता नहींDelimitation Bill Live Updates: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलों के हितों के लिए काम करने वाले स्टालिन की तारीफ करते हुए उन्हें परिसीमन के मुद्दे पर सरकार के साथ न जाने की खुली सलाह दी थी। इसका जवाब देते हुए स्टालिन की तरफ से कहा गया कि संविधान और राज्यों के अधिकारों की रक्षा में DMK की ऐतिहासिक भूमिका को स्वीकार करने के लिए भाई राहुल गांधी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
हमने हमेशा तमिलनाडु और अपने तमिल लोगों के हितों को सबसे ऊपर रखकर हर फैसला लिया है। हम इस रास्ते पर कोई समझौता नहीं करेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि इतिहास हमें 'कट्टाबोम्मन' (वीरों) के रूप में याद रखेगा, न कि 'एट्टाप्पन' (गद्दार) के रूप में याद रखेगा।बता दें, राहुल गांधी ने कुछ महीनों पहले तंज कसते हुए कहा कि था कि तमिलनाडु की जो भी पार्टी परिसीमन बिल का समर्थन करेगी उसे राज्य की जनता एट्टापन (गद्दार) के रूप में याद रखेगी।