हमारे बारे में
खलिहान की शुरुआत 2004 में एक मासिक पत्रिका के रूप में हुई थी। भारत आज भी एक कृषि प्रधान देश है, और उस समय खेती-किसानी, गाँव, खलिहान तथा ग्रामीण समस्याओं पर केंद्रित यह पत्रिका देखते ही देखते देश की सबसे ज़्यादा प्रसारित कृषि पत्रिकाओं में शामिल हो गई।
समय बदला, गाँव-शहर का ताना-बाना बदला, ग्रामीण क्षेत्रों की ज़रूरतें और समस्याएँ बदलीं, और तकनीक ने जीवन के हर क्षेत्र में बदलाव लाए। इसी बदलाव को देखते हुए हमने तय किया कि मासिक खलिहान अब रोज़ाना के डिजिटल रूप खलिहान न्यूज़ के रूप में आए।
‘खलिहान न्यूज़’ में हम देश-विदेश की खबरों के साथ देश के सभी राज्यों की जिलेवार खबरें, कृषि, व्यापार, राजनीति, खेल, विज्ञान तथा अन्य विचारणीय एवं ताज़ातरीन जानकारियों को एक ही मंच पर जुटाने का प्रयास करते हैं।
हमारा उद्देश्य
- सटीक, निष्पक्ष और समय पर सूचना
- तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता
- किसानों और जन-सामान्य की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना
- हर राज्य की खबर, एक ही मंच पर
आप हमें अपने गाँव-कस्बे की सूचनाएँ, समस्याएँ, सरकारी योजनाओं का हाल, सुख-दुख सीधे भेज सकते हैं — आपके सुझावों का हम स्वागत करते हैं। हमारी कोशिश खलिहान न्यूज़ को देश के हर अंचल तक पहुँचाने की रहेगी।
— पारस अमरोही
(संस्थापक / संपादक)