पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आसपास जयचंद कौन है? उन्हीं की पार्टी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। दरअसल, शनिवार को पटना के मिलर स्कूल मैदान में बीजेपी ओबीसी मोर्चा की ओर से जरासंध जयंती कार्यक्रम था। बीजेपी के कई नेता पहुंचे थे। खुद प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और मंत्री दिलीप जायसवाल ने मंच शेयर किया।लेकिन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।
शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समीक्षा बैठक का बड़ा कार्यक्रम था। मगग, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी को ये रास नहीं आया। अब वो कह रहे हैं कि सम्राट चौधरी को कार्यक्रम में आना था लेकिन उनके पास जो जयचंद हैं, वो उनको कार्यक्रम में आने से रोक रहे थे। अब बिहार बीजेपी में कौन जयचंद है?
ये अपने-आप में बड़ा सवाल है।सम्राट चौधरी के आसपास 'जयचंद' कौन?मंच से बिहार बीजेपी ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा, 'ऐसे लोगों को भी चिन्हित करना है। चिन्हित करोगे ना? चिन्हित करना है, जिसने रोकने का काम किया है माननीय मुख्यमंत्री जी को। समझना होगा बार-बार मैं बोलता हूं। 'उनकी समाप्ति' के बाद भी...
उनकी बैठक भी थी लेकिन अगर 'जयचंद' लोग नहीं लगते माननीय मुख्यमंत्री जी जरूर आते।'बिहार के सीएम को कौन रोक रहा है?दरअसल, बिहार की राजनीति में उस समय नई चर्चा छिड़ गई जब बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर बड़ा बयान दिया। पटना के मिलर स्कूल मैदान में बीजेपी ओबीसी मोर्चा की ओर से जरासंध जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और मंत्री दिलीप जायसवाल सहित कई नेताओं ने मंच साझा किया, लेकिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल नहीं हो सके।बताया गया कि शनिवार को मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक का बड़ा कार्यक्रम था, लेकिन यह बात प्रमोद चंद्रवंशी को रास नहीं आई और उन्होंने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी को कार्यक्रम में आना था, मगर उनके आसपास मौजूद 'जयचंद' उन्हें आने से रोक रहे थे।राजनीति में 'जयचंद' किसे कहा जाता है?राजनीति में 'जयचंद' शब्द का इस्तेमाल ऐसे व्यक्ति या भीतरघाती के लिए किया जाता है, जो अपने ही दल, समूह या नेतृत्व के साथ विश्वासघात करता है या विरोधी ताकतों से मिलकर अपनों को नुकसान पहुंचाता है।
ये नाम कन्नौज के शासक जयचंद गढ़वाल से जुड़ी लोककथाओं और ऐतिहासिक विमर्श से आया है, जिन्हें पृथ्वीराज चौहान के विरुद्ध मुहम्मद गोरी का साथ देने वाले विश्वासघाती के रूप में देखा जाता है।आधुनिक राजनीति में जब कोई नेता या कार्यकर्ता गुप्त रूप से विरोधियों को मदद करता है, टिकट या पद के खेल में अपनों की राह रोकता है या पार्टी को कमजोर करता है, तो उसे 'जयचंद' कहकर निशाना साधा जाता है।