अमरावती : संसद के विशेष सत्र में संशोधित परिसीमन बिल पेश किए जाने की तैयारियों के बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक बार फिर से इस गेमचेंजर करार दिया है। एक्स पर एक पोस्ट में चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश का उल्लेख करके लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में यह एक निर्णायक कदम है।

नायडू ने आगे कहा है कि परिसीमन के साथ-साथ महिलाओं के लिए आरक्षण, भारत की महिलाओं को सशक्त बनेंगी।आंध्र प्रदेश के पास होंगी 38 सीटेंनायडू ने अपनी एक्स पोस्ट में बताया है कि आंध्र प्रदेश ने इस मामले में पहल की थी, जहां 1986 में ही स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू कर दिया गया था। हमारे हालिया स्थानीय निकाय चुनावों में लगभग 60% सीटें महिलाओं को मिलीं।

सीटों में 50% की वृद्धि हर राज्य के हिस्से को सुरक्षित रखती है। उन्होंने बताया है कि आंध्र प्रदेश में लोकसभा सीटों की संख्या 25 से बढ़कर 38 हो जाएगी, और दक्षिण राज्यों का कुल हिस्सा भी यथावत बना रहेगा।चंद्रबाबू नायडू ने की अपीलनायडू ने लिखा है कि 1971 में एक सांसद 10 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करता था।

आज यह संख्या लगभग 27 लाख है। सीटों की संख्या बढ़ने पर यह लगभग 18 लाख हो जाएगी, जिससे जनप्रतिनिधि जनता के और करीब आ सकेंगे। नायडू ने लिखा है कि हमारी विधानसभा पहले ही केंद्र को महिलाओं के आरक्षण के समर्थन में एक प्रस्ताव भेज चुकी है। मैं सभी दलों से अपील करता हूं कि वे पुरानी गलतियों को न दोहराएं और आम सहमति से इस विधेयक को पारित करें।

इसका विरोध करने का अर्थ है महिलाओं को उनका उचित स्थान देने से इनकार करना।आंध्र से 100 फीसदी समर्थनयह महज संयोग है कि दक्षिण के पांच राज्यों में आंध्र इकलौता राज्य है। जिसके सभी 25 सांसद परिसीमन बिल को समर्थन करेंगे। टीडीपी के 16, वाईएसआरपी के 4 राज्य में आमने-सामने होने के बाद भी परिसीमन बिल को समर्थन करेंगे।

बाकी की पांच सीटों में तीन बीजेपी और दो पवन कल्याण जनसेना के पास हैं। ऐसे में परिसीमन बिल पर पीएम मोदी की अगुवाई वाली सरकार को आंध्र प्रदेश के सभी 25 सांसदों का समर्थन मिलेगा।