Bhawani Mandi Railway Station Facts: देश में रेलवे का नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में शामिल है। यहां कई ऐसे रेलवे स्टेशन हैं, जो अपनी खास बनावट और भौगोलिक स्थिति के कारण चर्चा में रहते हैं। ऐसा ही एक अनोखा स्टेशन राजस्थान के झालावाड़ जिले में स्थित भवानी मंडी रेलवे स्टेशन है। इसकी खास बात यह है कि इसका प्लेटफॉर्म दो राज्यों की सीमा में बंटा हुआ है।प्लेटफॉर्म का उत्तरी हिस्सा मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में आता है, जबकि दक्षिणी हिस्सा राजस्थान के झालावाड़ जिले में स्थित है।
रेलवे से जुड़े इस तरह के जीके फैक्ट्स प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी महत्वपूर्ण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस अनोखे रेलवे स्टेशन के बारे में।राजस्थान में है अनोखा रेलवे स्टेशन, 2 राज्यों की सीमायह अनोखा रेलवे स्टेशन राजस्थान में है। इसका प्लेटफॉर्म 2 राज्यों की सीमाओं में बंटा हुआ है। इस स्टेशन का नाम भवानी मंडी रेलवे स्टेशन है।
यहां प्लेटफॉर्म का एक हिस्सा राजस्थान में पड़ता है, जबकि दूसरा हिस्सा मध्य प्रदेश में आता है। यानी एक ही स्टेशन पर खड़े होकर आप दो अलग-अलग राज्यों की भौगोलिक सीमा में पहुंच सकते हैं।राजस्थान और मध्य प्रदेश में बंटा है रेलवे प्लेटफॉर्मराजस्थान सरकार के स्थानीय स्वशासन विभाग की वेबसाइट पर जानकारी के मुताबिक, यह रेलवे स्टेशन राजस्थान और मध्य प्रदेश यानी दोनों राज्यों में बंटा हुआ है।
प्लेटफॉर्म का उत्तरी हिस्सा मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में आता है, जबकि दक्षिणी हिस्सा राजस्थान के झालावाड़ जिले में स्थित है। यही वजह है कि इस स्टेशन की पहचान एक ऐसे रेलवे स्टेशन के रूप में होती है।यहां राज्य की सीमा प्लेटफॉर्म के बीच से गुजरती है। आमतौर पर यात्री रेलवे स्टेशन को किसी एक शहर या राज्य से जोड़कर देखते हैं लेकिन भवानी मंडी की भौगोलिक स्थिति इसे खास बनाती है।भवानी मंडी रेलवे स्टेशन से जुड़े GK फैक्ट्स भवानी मंडी रेलवे स्टेशन का आधिकारिक स्टेशन कोड BWM है।
भारतीय रेलवे की 1 दिसंबर 2022 की स्टेशन सूची में इसे NSG-5 श्रेणी में रखा गया था। रेलवे के आधिकारिक रिकॉर्ड में भवानी मंडी स्टेशन का जिला झालावाड़ और राज्य राजस्थान दर्ज है। पश्चिम मध्य रेलवे के ऑफिशियल रिकॉर्ड में भवानी मंडी को कोटा रेल मंडल के अंतर्गत दर्ज किया गया है। कोटा रेल मंडल का गठन 1 अप्रैल 1952 को तत्कालीन पश्चिमी रेलवे के हिस्से के रूप में हुआ था।
कोटा रेल मंडल में अलग-अलग श्रेणियों के कुल 94 रेलवे स्टेशन हैं। रेलवे बोर्ड की आधिकारिक सूची में भवानी मंडी को पश्चिम मध्य रेलवे के राजस्थान स्थित स्टेशनों में शामिल किया गया है।2 राज्यों की सीमा पर स्थित होने के बाद भी भवानी मंडी रेलवे स्टेशन का प्रशासनिक रिकॉर्ड सही है। भारतीय रेलवे की ऑफिशियल स्टेशन लिस्ट में इसका नाम राजस्थान के झालावाड़ जिले के अंतर्गत दर्ज है।
इसका स्टेशन कोड BWM है और यह पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल में आता है।क्यों खास है भवानी मंडी रेलवे स्टेशन?भवानी मंडी की खासियत सिर्फ इतनी नहीं है कि यह दो राज्यों की सीमा पर स्थित है। इसकी भौगोलिक स्थिति भारत के नक्शे और रेलवे नेटवर्क को समझने का भी एक रोचक उदाहरण है। यहां एक ही प्लेटफॉर्म का उत्तरी हिस्सा मध्य प्रदेश और दक्षिणी हिस्सा राजस्थान में पड़ता है।
पश्चिम मध्य रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, कोटा मंडल का भौगोलिक विस्तार मुख्य रूप से राजस्थान में है, हालांकि इसका कुछ हिस्सा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी पड़ता है। इस तरह भवानी मंडी स्टेशन की भौगोलिक स्थिति और रेलवे प्रशासनिक व्यवस्था को अलग-अलग समझना जरूरी है।