प्रस्तावित परिसीमन (Delimitation) की प्रक्रिया को लेकर सियासी विवाद जारी है। पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/shivsena data-vars-anchor-text=शिवसेना data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने साफ चेतावनी दी है कि अगर लोकसभा की सीटें बढ़ाई गईं तो महाराष्ट्र जैसे राज्य राजनीतिक रूप से कमजोर पड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया सिर्फ संख्या बढ़ाने की नहीं है, बल्कि इससे देश का राजनीतिक संतुलन भी बदल सकता है।दरअसल, आदित्या ठाकरे ने अपने ब्लॉग में विस्तार से लिखा है कि संसद की कुल सीटें फिलहाल 543 हैं। इन्हें बढ़ाकर करीब 850 करने का प्रस्ताव सामने आया है। केंद्र सरकार का तर्क है कि इससे लोगों का प्रतिनिधित्व बेहतर होगा और लोकतंत्र मजबूत होगा।

लेकिन ठाकरे इस बात से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि सिर्फ सीटों की संख्या बढ़ाने से न तो प्रतिनिधित्व बेहतर होता है और न ही संसद का कामकाज सुधरता है।उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच बढ़ेगा अंतरठाकरे ने आंकड़ों के जरिए अपनी बात रखी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की तुलना की है। उन्होंने लिखा कि अगर दोनों राज्यों की सीटों में 50 प्रतिशत की समान बढ़ोतरी हो जाए, तब भी मौजूदा अंतर और बढ़ जाएगा।

फिलहाल दोनों राज्यों के बीच 32 लोकसभा सीटों का फर्क है। नई व्यवस्था में यह अंतर बढ़कर 48 सीटों का हो सकता है। यानी महाराष्ट्र और पीछे चला जाएगा।इसी तरह उन्होंने उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु की तुलना भी की। इस समय दोनों के बीच 41 सीटों का अंतर है। समान प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद यह अंतर 61 सीटों तक पहुंच सकता है।

ठाकरे का कहना है कि ऐसे में उन राज्यों को नुकसान होगा, जिन्होंने पिछले दशकों में जनसंख्या नियंत्रण पर ध्यान दिया।जनसंख्या नियंत्रण की सजा क्यों?ठाकरे ने साफ कहा कि जिन राज्यों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक विकास और परिवार नियोजन में अच्छा काम किया है, उन्हें राजनीतिक रूप से नुकसान नहीं होना चाहिए। उनका तर्क है कि प्रतिनिधित्व तय करने में सिर्फ आबादी को आधार नहीं बनाया जाना चाहिए।

आर्थिक योगदान, रोजगार सृजन, विकास दर और कर संग्रह जैसे दूसरे मापदंडों पर भी विचार होना चाहिए।उन्होंने आगे लिखा कि अगर सिर्फ जनसंख्या को ही मानदंड माना गया तो वे राज्य पीछे रह जाएंगे, जिन्होंने अपनी आबादी को नियंत्रित करने में सफलता पाई है। यह न केवल अन्यायपूर्ण होगा, बल्कि राज्यों के बीच असंतुलन भी पैदा करेगा।बड़ी संसद का मतलब बेहतर शासन नहींठाकरे ने सरकार की इस दलील को भी चुनौती दी है कि ज्यादा सांसद होने से लोगों की आवाज बेहतर सुनी जाएगी।

उन्होंने कहा कि फिलहाल भी संसद की बैठकें कम होती हैं और सांसदों को बोलने का मौका बहुत कम मिलता है। ऐसे में सिर्फ संख्या बढ़ा देने से कामकाज बेहतर नहीं होगा। जब तक संसद के काम करने के तरीके में सुधार नहीं किया जाता, तब तक ज्यादा सदस्य जोड़ने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।सत्ता का बंटवारा और स्थानीय शासन की मांगठाकरे ने बड़े संसद के बजाय सत्ता के विकेंद्रीकरण (Decentralization) की बात की है।

उन्होंने कहा कि राज्यों और स्थानीय निकायों को ज्यादा अधिकार और वित्तीय स्वायत्तता दी जानी चाहिए। मजबूत संघवाद ( Federalism) ही असली समाधान है। उन्होंने सुझाव दिया कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास कोष (एमपीलैड) को मौजूदा 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया जाए। उनका मानना है कि स्थानीय शासन को मजबूत करना किसी क्षेत्र की समस्याओं को हल करने का ज्यादा प्रभावी तरीका है।महिला आरक्षण को बहाना न बनाया जाएआदित्य ठाकरे ने महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने पर भी सवाल उठाए हैं।

उन्होंने याद दिलाया कि संविधान (106वां संशोधन) अधिनियम 2023 में पहले ही पारित हो चुका है। उनका कहना है कि महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के नाम पर चुनावी सीमाओं में बड़े बदलाव नहीं किए जाने चाहिए। महिला आरक्षण को राजनीतिक कवर के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।