पटना: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद (RJD) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार (NDA Govt) के कामकाज को लेकर सवाल उठाए हैं। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि एनडीए के शासन को बिहार में 20 साल से ज्यादा हो गए हैं। केंद्र में भी इनकी सरकार है, फिर भी बिहार पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई और कानून-व्यवस्था में देश में नंबर वन क्यों नहीं है?तेजस्वी यादव ने कहा कि 20 साल के एनडीए शासन में बिहार किस क्षेत्र में नंबर वन हुआ?

उन्होंने बिहार सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार गरीबी, पलायन, भुखमरी, भ्रष्टाचार और अपराध में जरूर नंबर वन है।सरकार बताए, पिछले एक साल में कौन-सा काम किया: तेजस्वीबिहार विधानसभा सत्र से पहले तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष को अपने काम का हिसाब देने की बात कर रही है, पहले बताए कि पिछले एक साल में कौन-सा काम किया है।

उन्होंने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला और अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी क्राइम और अपराध को अलग-अलग समझते हैं।125 यूनिट बिजली को लेकर भी सम्राट सरकार पर तेजस्वी का निशाना125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की सम्राट चौधरी की अपील को लेकर भी तेजस्वी यादव ने निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि जब चुनाव था, तब बीजेपी वालों ने वादा किया था कि 125 यूनिट बिजली फ्री देंगे। इस वादे के जरिए चुनाव में जनता से वोट ले लिया, अब सब्सिडी वापस करने की बात कर रहे हैं। महिलाओं को 33 की जगह 50 फीसदी आरक्षण दें: तेजस्वीमहिला आरक्षण पर तेजस्वी ने 33 फीसदी की जगह 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि 33 फीसदी की जगह 50 प्रतिशत आरक्षण देना चाहिए। इसमें अति पिछड़ा, पिछड़ा, SC-ST और अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए भी आरक्षण के भीतर आरक्षण होना चाहिए।आखिर में तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा के सत्र में विपक्ष सभी मुद्दों को उठाएगा। वोट चोरी के मुद्दे को भी लगातार उठाते रहे हैं।