Delimitation Bill: लोकसभा में सोमवार को परिसीमन विधेयक पर होने वाली अहम चर्चा और मतदान से ठीक पहले कांग्रेस सांसद के. सुधाकरन भारत से बाहर चले गए हैं। उनकी अनुपस्थिति ने कांग्रेस के साथ-साथ इंडिया गठबंधन की चिंता बढ़ा दी है। केरल की कन्नूर से सांसद सुधाकरन फिलहाल दुबई स्थित एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं।
रविवार को केरल कांग्रेस अध्यक्ष और सुधाकरन के परिवार ने इसके पीछे साजिश की बात कही है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार के हस्तक्षेप का गंभीर आरोप लगाया है।दुबई में मीडिया से बात करते हुए सुधाकरन के बेटे संजोग ने कहा कि वे शुक्रवार को केवल नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल गए थे। संजोग के मुताबिक, डॉक्टरों ने न्यूरोलॉजिकल समस्या का हवाला देते हुए उन्हें 48 घंटे निगरानी में रखने की सलाह दी थी।
उन्होंने कहा कि अस्पताल ने शनिवार को बताया था कि उनकी स्थिति में सुधार है और रविवार को उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।अचानक ICU में शिफ्टसंजोग ने आरोप लगाया कि रविवार सुबह जब वे पिता को दिल्ली वापस ले जाने की तैयारी कर रहे थे तो अस्पताल प्रशासन ने उन्हें अचानक आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। परिवार को उनसे मिलने से रोक दिया।
उन्होंने दावा किया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि किसी बॉस का फोन आया था। संजोग ने आशंका जताई कि उनके पिता किसी के दबाव या नियंत्रण में हैं और रविवार को उनकी दिल्ली वापसी रोकने की कोशिश की जा रही है।कांग्रेस ने जताई चिंताकेरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने इसे बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि परिवार को सांसद से मिलने न देना और केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के आरोप चिंताजनक हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने भी बताया कि गुरुवार को जब उन्हें सुधाकरन के इलाज के लिए विदेश जाने की खबर मिली तो उन्होंने सुधाकरन से संपर्क करने की कोशिश की थी। संपर्क न होने पर उन्होंने शुक्रवार को ही उनके बेटे को फोन कर लोकसभा सत्र की गंभीरता को देखते हुए तुरंत दिल्ली लौटने को कहा था और भरोसा दिलाया था कि चर्चा के तुरंत बाद पार्टी दिल्ली में उनके इलाज की पूरी व्यवस्था कराएगी।क्यों नाराज हैं कांग्रेस सांसद?आपको बता दें कि 2021 से 2024 तक केपीसीसी अध्यक्ष रहे के.
सुधाकरन पिछले कुछ समय से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। अप्रैल में हुए केरल विधानसभा चुनाव के दौरान वे कन्नूर से चुनाव लड़ने के लिए टिकट की मांग पर अड़े थे, लेकिन पार्टी द्वारा किसी भी मौजूदा सांसद को विधानसभा चुनाव न लड़ाने के फैसले के बाद उन्हें झुकना पड़ा था। संसद में 30 नवंबर से शुरू हो रहे <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/parliament-special-session data-vars-anchor-text=विशेष सत्र data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>विशेष सत्र में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को रोकने के लिए विपक्ष एक-एक वोट जुटाने में लगा है।
ऐसे में सुधाकरन की मौजूदगी कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।