कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके चीफ एमके स्टालिन को अपना भाई बताते हुए परिसीमन विधेयक (डिलिमिटेशन बिल) का विरोध करने की मांग की। हालांकि, कुछ ही समय में डीएमके चीफ की तरफ से भी राहुल गांधी को भाई बताते हुए एक पलटवार आया, जिससे यह संकेत मिल गए कि भले ही इंडिया अलायंस के नेता उनसे मुलाकात करने के लिए चेन्नई पहुंच रहे हों, लेकिन वह शायद ही अब अपने फैसले पर विचार करें।मोदी सरकार एक बार फिर से संसद में डिलिमिटेशन बिल पेश करने जा रही है, जिसके बाद लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़कर 543 से 816 हो जाएगी।

पिछली बार अप्रैल महीने में आए बिल को सरकार पास नहीं करवा सकी थी, लेकिन इस बार उसके पास डीएमके और <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/sharad-pawar data-vars-anchor-text=शरद पवार data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शरद पवार की एनसीपी-एसपी जैसे दलों का समर्थन हासिल है।

कल से लोकसभा में संसद का <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/parliament-special-session data-vars-anchor-text=विशेष सत्र data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>विशेष सत्र बुलाया गया है।डीएमके चीफ एमके स्टालिन ने डिलिमिटेशन बिल का सपोर्ट करने का फैसला लिया है।

उनकी दो मांगें थीं, जिसे मोदी सरकार ने मान लीं। पहली हर राज्य में 50 फीसदी सीटों का इजाफा करना और दूसरी अगले 25 सालों के लिए सीटों को लॉक कर देना। ये दोनों प्रस्तावों को सरकार ने नए विधेयक में मान लिया है। ऐसे में इंडिया अलांयस के वरिष्ठ नेताओं ने स्टालिन और शरद पवार से चेन्नई और मुंबई में जाकर मुलाकात करने का फैसला लिया।

इसमें कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/uddhav-thackeray data-vars-anchor-text=उद्धव ठाकरे data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी समेत तमाम दिग्गज नेता शामिल हैं।चेन्नई की उड़ान भरने से पहले नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, ''इंडिया ब्लॉक के वरिष्ठ नेता और मैं चेन्नई जाकर थिरु एमके स्टालिन से मिलेंगे और उनसे और डीएमके से डिलिमिटेशन कॉन्स्टिट्यूशनल अमेंडमेंट बिल का विरोध करने की मांग करेंगे।

850 सीटों तक बढ़ाने से भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। इससे भाजपा-RSS को भारत का पूरा इलेक्टोरल मैप अपने फायदे के लिए फिर से बनाने की अनलिमिटेड जगह मिल जाएगी। भाई स्टालिन हमेशा एंटी-तमिल ताकतों के खिलाफ चट्टान की तरह खड़े रहे हैं। देश के हित में, तमिलनाडु के हित में और कॉन्स्टिट्यूशन की रक्षा के लिए, हमें मिलकर इस बिल को हराना होगा।''राहुल के पोस्ट पर स्टालिन का बयान, लेकिन दिया मुंहतोड़ जवाबराहुल गांधी के पोस्ट पर एमके स्टालिन का तुरंत बयान सामने आया।

उन्होंने भी एक्स पर राहुल गांधी के पोस्ट पर जवाब लिखा, ''संविधान और राज्यों के अधिकारों की रक्षा में डीएमके की ऐतिहासिक भूमिका को मानने के लिए भाई राहुल गांधी का दिल से शुक्रिया। हमने हमेशा तमिलनाडु और हमारे तमिल लोगों के हितों को सबसे पहले ध्यान में रखकर हर फैसला लिया है। हम इस रास्ते पर कोई समझौता नहीं करेंगे और मुझे पूरा भरोसा है कि इतिहास हमें एट्टाप्पन नहीं बल्कि कट्टाबोमन के तौर पर आंकेगा।'' स्टालिन के इस पोस्ट से संकेत मिल गए हैं कि डिलिमिटेशन पर लिए गए फैसले से शायद ही डीएमके अब पलटेगी।