आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि पश्चिम यानी विदेशियों ने सोचा नहीं था कि भारत अपने लोकतंत्र को बचाए रख सकेगा। इतना ही नहीं वह अपनी अर्थव्यवस्था का भी इस तरह से विस्तार कर सकेगा। मोहन भागवत दिल्ली के रोहिणी में आयोजित राष्ट्र वंदनम कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि अब सबको ही उम्मीद होने लगी है कि भारत एकबार फिर से 'विश्व गुरु' के रूप में अपनी प्रतिष्ठा हासिल कर करेगा।

ऐसे में हर नागरिक का संकल्प भारत को 'विश्व गुरु' के रूप में स्थापित करने का होना चाहिए।युवाओं को 'राष्ट्र-प्रथम' की विचारधारा में यकीनराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने आरएसएस के कार्यक्रम 'राष्ट्र वंदनम' को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ मतभेद स्वाभाविक है लेकिन देश का हर नागरिक एक ही 'कुटुंब' का हिस्सा है।

देश के युवा 'राष्ट्र-प्रथम' की विचारधारा में यकीन रखते हैं। युवा चाहते हैं कि भारत दुनिया का सबसे अग्रणी देश बने। अब सभी यह समझ रहे हैं कि हर भारतीय एक है और हर नागरिक के दिल में 'भारतवर्ष' का उदय है।पश्चिम के लोग भ्रम में थे कि भारत को चलाने के लिए उन्हें बुलाया जाएगाRSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत को जब आजादी मिली तो पश्चिम के विशेषज्ञों को लगा कि यह देश कायम नहीं पाएगा।

वह भ्रम में थे कि भारत को चलाने के लिए तो उनको फिर से बुलाया जाएगा। पश्चिम में यह भी किसी ने नहीं सोचा था कि भारत अपने लोकतंत्र को इस तरह से बचाए रख सकेगा। यही नहीं पश्चिम को यह भी यकीन नहीं था कि भारत अपनी अर्थव्यवस्था का इतने बड़े पैमाने पर विस्तार कर सकेगा।भागवत ने याद दिलाया 'विश्व गुरु' वाला खास संकल्पभागवत ने आगे कहा कि अब पश्चिम यह जानना चाहता है कि हिंदू इतने धैर्यवान कैसे हो सकते हैं?

पश्चिम के लोग अब अपनी नई पीढ़ी के लिए इस विशेषता को सीखना चाहते हैं। अब तो हर नागरिक उम्मीद करता है कि भारत 'विश्व गुरु' के रूप में अपनी प्रतिष्ठा को पुन: हासिल कर लेगा। इसके साथ ही भागवत ने नागरिकों को 'विश्व गुरु' वाला खास संकल्प भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का संकल्प होना चाहिए कि भारत एकबार फिर विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो।

हमारा संकल्प है कि हम किसी आलोचना की परवाह किए बिना सत्य और न्याय के मार्ग पर चलें।RSS की स्थापना के 101 साल के पूरे होने पर कार्यक्रमबता दें कि आरएसएस की दिल्ली यूनिट ने रोहिणी इलाके में 'राष्ट्र वंदनम' कार्यक्रम का आयोजन किया था। यह कार्यक्रम आरएसएस की स्थापना के 101 साल के पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधान न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/amit-shah data-vars-anchor-text=अमित शाह data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय वित्त मंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/nirmala-sitharaman data-vars-anchor-text=निर्मला सीतारमण data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>निर्मला सीतारमण और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद थीं।यह जश्न मनाने की बात नहींसंघ प्रमुख मोहन भागवत ने आरएसएस के 100 साल पूरे होने के संदर्भ में कहा कि यह संगठन के लिए जश्न मनाने की बात नहीं है क्योंकि हमने इस अवसर का इस्तेमाल समाज के लिए और भी अधिक काम करने के लिए किया है।

मोहन भागवत ने अपने संबोधन में हाल के महीनों में अपनी तीन देशों की यात्रा और अन्य आरएसएस पदाधिकारियों की विदेश यात्राओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमने दुनिया को भारत, आरएसएस और अपने काम के बारे में बताने के लिए 5 महाद्वीपों के विभिन्न देशों की यात्रा की थी।