घर से जुड़े वास्तु नियमों का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक माना जाता है ताकि घर में मौजूद ऊर्जा संतुलित रहे। साथ ही, परिवार का माहौल शांतिपूर्ण बना रह सके। ऐसे में घर की हर एक दिशा और कोना बहुत महत्वपूर्ण होता है। वास्तु गुरु मान्या बताती हैं कि अगर घर में टॉयलेट दक्षिण दिशा में हो, तो यह बहुत बड़ा वास्तु दोष हो सकता है।
यह व्यक्ति के फेम, ब्रांडिंग और पहचान पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। दक्षिण दिशा मनुष्य के आराम और स्थिरता का स्थान माना जाता है। यहां टॉयलेट या बाथरूम होने से कई प्रतिकूल प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। जिसका असर व्यक्तित्व पर भी पड़ता है। ऐसे में घर बनवाते समय भूलकर भी इस दिशा में टॉयलेट नहीं बनवाना चाहिए।
लेकिन यदि टॉयलेट पहले से ही घर में हो या आप रेंट अथवा फ्लैट में रहे हों और बिना तोड़फोड़ के दक्षिण दिशा में टॉयलेट का वास्तु दोष कम करना चाहते हैं, तो चलिए विस्तार से जानें कुछ सरल उपाय।दक्षिण दिशा में शौचालय का प्रभाववास्तु गुरु मान्या बताती हैं कि दक्षिण दिशा में टॉयलेट होना शुभ नहीं होता है। इससे एक बड़ा वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है, जिसका प्रभाव जातक की प्रसिद्धि और कारोबार पर भी पड़ता है।
इससे करियर और काम पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसके चलते मनुष्य हमेशा मानसिक तनाव और निर्णय लेने में बाधा महसूस कर सकता है। लेकिन अगर आप दक्षिण दिशा से अपना शौचालय नहीं हटा सकते हैं, तो इस स्थान की ऊर्जा को संतुलित करने के लिए कुछ सरल उपाय जरूर कर लेने चाहिए।दक्षिण दिशा में टॉयलेट के सरल वास्तु उपाय पीले रंग का प्रयोग : अगर आपका टॉयलेट या बाथरूम दक्षिण दिशा में है, तो वहां की एनर्जी को बैलेंस करने के लिए पीले रंग का प्रयोग करना अच्छा साबित हो सकता है।
इस दिशा में मौजूद टॉयलेट में पीले कलर का इस्तेमाल करना चाहिए। सेंधा नमक का उपाय : अपने टॉयलेट के किसी साफ और सुरक्षित कोने में एक कटोरी में सेंधा नमक भरकर रख दें। इसमें आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की क्षमता होती है। ऐसे में वास्तु दोष कम करने के लिए सेंधा नमक का यह उपाय उपयोगी हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें की नमक को हर 15 दिनों में जरूर बदल देना चाहिए।
वहीं, पुराने नमक को घर से बाहर लेजाकर फेंकना उचित माना जाता है। साफ-सफाई का रखें ध्यान : वास्तु गुरु मान्या बताती हैं कि अपने टॉयलेट को हमेशा साफ रखना चाहिए और वहां पानी बिल्कुल भी जमा न होने दें। साथ ही, अपने टॉयलेट सीट को बंद करके रखना चाहिए और उसका दरवाजा भी बंद रखें। ऐसा करने से वहां की ऊर्जा का प्रभाव पूरे घर में नहीं पड़ेगा।
इन छोटे-छोटे वास्तु उपायों से वास्तु दोष के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।