तिरुपति : चेन्नई के बिजनेसमैन वर्धमान जैन ने गुरुवार को पवित्र तिरुपति तिरुमला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर और देवी पद्मावती के लिए 121 किलो की गोल्ड जूलरी भेंट की। करीब 6 हजार की संपत्ति के मालिक वर्धमान जैन की ओर से भेंट की गई सोने की कीमत करीब 206 करोड़ है। यह किसी भक्त की ओर से व्यक्तिगत तौर किया गया सबसे बड़ा दान है, मगर यह मंदिर कई शताब्दी से समृद्ध है।सदियों पहले पल्लव, चेर, चोल और पांड्य राजाओं ने तिरुपति मंदिर के लिए रत्न, आभूषण समेत चल-अचल संपत्ति भेंट की थी।
इस मंदिर में रोजाना तीन से पांच करोड़ रुपये का चढ़ावा आता है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और ग्लोबल वेल्थ इंडेक्स-2026 की रिपोर्ट के मुताबिक तिरुपति मंदिर ट्रस्ट के पास 3.38 लाख करोड़ की प्रॉपर्टी है, जिसके सामने दुनिया के कई छोटे देशों की जीडीपी छोटी है। तिरुपति मंदिर देश के दूसरे धनी मंदिर में शुमार है।कई देशों की जीडीपी से बड़ा है तिरुपति का खजानारिपोर्टस के अनुसार, तिरुपति मंदिर ट्रस्ट की चल-अचल संपत्ति यूरोप के आइसलैंड, माल्टा, कोसोवो जैसे 8 देशों से भी ज्यादा है।
एशिया में भूटान, मालदीव, अफगानिस्तान समेत पांच देशों की जीडीपी देवस्थानम से कम है। उत्तर और दक्षिण अमेरिका के 10 देशों की कुल जीडीपी भी तिरुपति तिरुमला की नेट वर्थ से काफी कम है। फिजी और गुआम जैसे देश भी आंध्र के इस मंदिर की समृद्धता के सामने बौने हैं। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के मुताबिक, देश के कई बैंकों में करीब 16 हजार करोड़ रुपये जमा है।
इसके अलावा बैंकों में 10 टन से ज्यादा सोना रखा है। भगवान के दैनिक श्रृंगार के लिए 2.5 टन सोने के आभूषण मंदिर परिसर में हमेशा रखे होते हैं। मंदिर के नाम पर देश के कई हिस्सों में 960 प्रॉपर्टी है।कहां से आई तिरुपति मंदिर के पास इतनी संपत्तितिरुपति मंदिर में छठी शताब्दी के दौरान पल्लव शासकों ने दान देने की शुरुआत की।
यह परंपरा 300 साल तक कायम रखी। चोल और पांड्य शासनकाल में राजाओं ने मंदिर का विस्तार किया। पूजा-अर्चना व्यवस्थित करने के लिए कई इलाकों के टैक्स मंदिर के नाम कर दिए। फिर 14वीं शताब्दी में विजय नगर साम्राज्य के शासक राजा श्री कृष्णदेवराय ने अपना खजाना ही मंदिर के लिए खोल लिया। उन्होंने न सिर्फ रत्न और सोने-चांदी के आभूषण भेंट किए, बल्कि मंदिर के विशाल मंडपों और गोपुरमों का निर्माण कराया।16वीं शताब्दी में मैसूर और मराठा शासकों ने भगवान वेंकटेश्वर के लिए कीमती रत्न, आभूषण, सोने के बर्तन, नित्य प्रसादम के लिए जमीन दान में दी।
इसके अलावा सामान्य भक्तों ने भी पैसे के साथ सोना-चांदी और जमीन देने की परंपरा जारी रखी। टीटीडी देवस्थानम के मुताबिक, सामान्य दिनों में यहां एक-दो करोड़ का चढ़ावा आता है।वर्धमान जैन ने भगवान को क्या अर्पित किए, लिस्ट देखिएटीटीडी के मुताबिक, वर्धमान जैन की ओर से समर्पित भेंट में 46 अलग-अलग तरह के सोने के आभूषण शामिल हैं।
सिर्फ भगवान वेंकटेश्वर के लिए 106 किलोग्राम सोने के आभूषण हैं। 15 किलो का सोने का वस्त्र देवी पद्मावती के लिए है। इसके अलावा सोने की 3 जोड़ी पादुका, 3 पायल, सोने के सिक्के, गोल्ड से बने तुलसीपत्र के हार, लक्ष्मी हार,5 कंठी हार, अर्धचंद्र, सिक्कों की माला, पेंडेंट, अश्वत्थ पत्र,कमरबंद, सूर्य कटारी, कौस्तुभम, श्रीवत्सम, भगवान की कोहनी और हथेली के लिए सोने के आभूषण शामिल हैं।
रिपोर्टस के मुताबिक, इस लिस्ट में नागाभरण कमरबंद, सोने की गाय, वैकुंठ हस्त, कटि हस्त, 4 नागाभरण, भुजाकीर्ति, कर्णपत्र, भवाली, शालिग्राम, यज्ञोपवीत,सोने का शंख, मुकुट, चक्र कवच और श्रीवत्सम भी है।