परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर चल रही सियासी खींचतान के बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। राजधानी दिल्ली पहुंचे नायडू ने कांग्रेस को बैकफुट पर धकेलते हुए सवाल किया कि अगर वह सरकार के प्रस्ताव का विरोध कर रही है, तो दक्षिण भारत के राज्यों की हिस्सेदारी बचाए रखते हुए महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का उसके पास क्या ठोस विकल्प है?नायडू ने लोकसभा सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी के केंद्र सरकार के फॉर्मूले की पुरजोर वकालत की।

उनका तर्क है कि संसद की ताकत बढ़ाकर और बढ़ी हुई सीटों में से एक-तिहाई महिलाओं के लिए आरक्षित करके दोनों समस्याओं का एक साथ हल निकाला जा सकता है।केरल और दक्षिण भारत का दिलाया यादराहुल गांधी और कांग्रेस से तीखे सवाल पूछते हुए नायडू ने दक्षिण भारत में पार्टी की मजबूत मौजूदगी का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा, कल तक राहुल गांधी केरल का प्रतिनिधित्व करते थे।

अब प्रियंका वहां से सांसद हैं। दक्षिण के तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें भी हैं। आखिर वे क्या समाधान पेश कर रहे हैं?संघीय ढांचे में राज्यों के प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने आगाह किया कि अगर परिसीमन सिर्फ ताजा जनगणना (सेंसस) के आधार पर हुआ, तो दक्षिण के राज्यों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

उन्होंने दोटूक कहा, ताजा जनगणना के आधार पर परिसीमन होने से दक्षिण भारत को बड़ा नुकसान होगा और उसकी आवाज ही कमजोर पड़ जाएगी।मौजूदा 543 सीटों में आरक्षण के विचार को किया खारिजनायडू ने कांग्रेस की उस मांग को भी सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें मौजूदा 543 लोकसभा सीटों के भीतर ही 33 फीसदी महिला आरक्षण लागू करने की बात कही जा रही है।

नायडू के मुताबिक, ऐसा करने से पुरुषों के प्रतिनिधित्व को लेकर एक नई चिंता खड़ी हो जाएगी।उन्होंने कहा, इन सभी चीजों का सबसे बेहतर रास्ता क्या है? सीटों में 50 फीसदी की बढ़ोतरी, और उसी बढ़ोतरी में 33 फीसदी महिला आरक्षण। यह हर किसी के लिए फायदे का सौदा (विन-विन सिचुएशन) है और इससे सभी संतुष्ट रहेंगे।दक्षिण के राज्यों की सीटें 129 से बढ़कर 195 होंगी: नायडूचार बार के मुख्यमंत्री रहे नायडू ने आंकड़ों के जरिए समझाया कि नए फॉर्मूले से दक्षिण भारत के राज्यों की कुल सीटें 129 से बढ़कर 195 हो जाएंगी, जबकि सदन में उनकी 23.76 फीसदी की संयुक्त हिस्सेदारी भी बरकरार रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव के तहत:आंध्र प्रदेश की सीटें 25 से बढ़कर 38 हो जाएंगी।तमिलनाडु की सीटें 39 से बढ़कर 59 होंगी।कर्नाटक में सीटें 28 से बढ़कर 42 पर पहुंच जाएंगी।तेलंगाना की सीटें 17 से बढ़कर 26 हो जाएंगी।केरल की सीटें 20 से बढ़कर 30 हो जाएंगी।इसके साथ ही नायडू ने यह तर्क भी दिया कि सीटों के विस्तार से सांसदों पर काम का बोझ कम होगा, क्योंकि अभी एक सांसद औसतन 27-28 लाख आबादी का प्रतिनिधित्व करता है, जो घटकर करीब 18 लाख रह जाएगा।'ऐतिहासिक मौके पर राजनीति न करे विपक्ष'महिला आरक्षण को लंबे समय से अटका हुआ लोकतांत्रिक वादा बताते हुए नायडू ने विपक्ष से अपील की कि वह सियासी मतभेदों की वजह से इस कानून को न अटकाए।

उन्होंने कहा, सभी को आम सहमति बनानी होगी। यह देश के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। हम सब 'भारत 2047' की ओर बढ़ रहे हैं।संसद के <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/parliament-special-session data-vars-anchor-text=विशेष सत्र data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>विशेष सत्र से ठीक पहले <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/nda data-vars-anchor-text=एनडीए data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>एनडीए के इस दिग्गज सहयोगी की चुनौती ने राहुल गांधी और कांग्रेस के सामने बड़ा सियासी सवाल खड़ा कर दिया है।

तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में सत्ता में होने और तमिलनाडु में सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा होने के नाते कांग्रेस पर अब यह स्पष्ट करने का दबाव बढ़ गया है कि वह दक्षिण के हितों की रक्षा और महिला आरक्षण लागू करने के लिए क्या वैकल्पिक रास्ता सुझाती है।