मैनुअल कार चलाते समय अगर गियर बदलते वक्त क्लच पैडल अटक जाए, तो गाड़ी चलाना लगभग नामुमकिन हो जाता है। आमतौर पर गाड़ियों में यह समस्या अक्सर हाइड्रोलिक क्लच सिस्टम में खराबी की वजह से आती है, जबकि कुछ कारों में टूटा हुआ केबल या रिटर्न स्प्रिंग भी इसका कारण हो सकता है। ऐसी स्थिति में क्लच पैडल को बार-बार दबाने या जबरदस्ती गाड़ी चलाने से नुकसान और बढ़ भी सकता है।

आइए आपको इसके कारण और समाधान के बारे में बताते हैं।क्लच पैडल अटकने के प्रमुख कारण और समाधानक्लच फ्लूइड कम होना या लीकेज क्या होता है? - ज्यादातर आधुनिक मैनुअल कारों में मास्टर सिलेंडर, हाइड्रोलिक लाइन और स्लेव सिलेंडर के जरिए फ्लूइड प्रेशर से क्लच काम करता है। लीकेज की वजह से फ्लूइड कम होने पर सिस्टम पर्याप्त प्रेशर नहीं बना पाता, जिससे पैडल ढीला होकर नीचे बैठ जाता है।

समाधान - इंजन बे में फ्लूइड रिजर्वॉयर का लेवल चेक करें। कई कारों में ब्रेक और क्लच का रिजर्वॉयर एक ही होता है। पहले लीकेज ठीक कराएं, और फिर कंपनी द्वारा बताया गया फ्लूइड भरें।2. क्लच मास्टर सिलेंडर खराब होना क्या होता है? - टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मास्टर सिलेंडर पेडल के प्रेशर को हाइड्रोलिक प्रेशर में बदलता है।

समय के साथ इसके अंदरूनी सील घिस जाने या रिटर्न स्प्रिंग टूटने पर पैडल धीरे-धीरे नीचे जाने लगता है और ऊपर नहीं आता। समाधान - इसको ठीक करने के लिए मास्टर सिलेंडर के आसपास लीकेज की जांच करें। खराब होने पर इसे बदलवाना ही एकमात्र उपाय है।स्लेव सिलेंडर में खराबी या लीकेज क्या होता है? - मास्टर सिलेंडर से प्रेशर लेकर स्लेव सिलेंडर क्लच रिलीज मैकेनिज्म को चलाता है।

इसकी सील खराब होने पर क्लच ठीक से काम नहीं करता। कुछ कारों में यह बाहर लगा होता है, जबकि कुछ में गियरबॉक्स हाउसिंग के अंदर फिट होता है। समाधान - सिलेंडर और हाइड्रोलिक कनेक्शंस को चेक करें। लीकेज मिलने पर खराब स्लेव सिलेंडर को बदलें।हाइड्रोलिक सिस्टम में एयर या ब्लॉकेज क्या होता है? - क्लच हाइड्रोलिक सर्किट में अगर एयर आ जाए, तो पैडल ढीला हो जाता है और पूरा प्रेशर आगे नहीं बढ़ पाता।

इसी तरह पाइप में कचरा फंसने से फ्लूइड का रास्ता रुक जाता है और पैडल अटक जाता है। समाधान - इसको ठीक कराने के लिए किसी मैकेनिक को दिखाएं और हाइड्रोलिक सिस्टम की जांच कराएं। अगर कोई पाइप ब्लॉक है तो उसे साफ करें या बदलें।क्या क्लच पेडल अटकने पर गाड़ी चलानी चाहिए?ऐसी स्थिति में कार नहीं चलानी चाहिए। जब क्लच पैडल नीचे अटका हो, तो इंजन और गियरबॉक्स अलग नहीं हो पाते।

ऐसे में जबरदस्ती गियर लीवर दबाने से गियरबॉक्स के महंगे पुर्जे टूट सकते हैं। ऐसे में गाड़ी को सड़क के किनारे पर पार्क करें। इंजन बंद करें और रोडसाइड असिस्टेंस या टोइंग वैन की मदद से कार को नजदीकी वर्कशॉप ले जाएं।