प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के आगामी विशेष सत्र से पहले महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए एक सख्त संदेश दिया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा कि देश की नारी शक्ति का आशीर्वाद उनके साथ है और महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर बाधा को हटाया जाएगा। उन्होंने कहा किया कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां महिलाओं की संसद और विधानसभाओं में भागीदारी बढ़ाने के प्रयास को रोक नहीं पाएंगी।यह बयान ऐसे समय आया है जब केंद्र सरकार महिला आरक्षण कानून को लागू करने और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों पर संसद में नए सिरे से आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है।
30 नवंबर से लोकसभा और 2 दिसंबर से राज्यसभा की बैठक प्रस्तावित है।‘नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ’, पीएम मोदी ने क्या कहा?प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो संदेश में कहा कि महिला आरक्षण के लिए लड़ाई दशकों से चल रही है और वह भी लंबे समय से इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं लगातार उनसे यह मुद्दा उठाती रही हैं और कई बहनों ने पत्र लिखकर अपनी बात रखी है।पीएम मोदी ने कहा, “मैं जानता हूं देश की सौ प्रतिशत, हंड्रेड परसेंट नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है।
मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं, हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाले हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे।”उन्होंने आगे कहा कि सरकार का हौसला बुलंद है, हिम्मत अटूट है और इरादा अडिग है। प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे महिलाओं की संसद और विधानसभाओं में भागीदारी बढ़ाने से उन्हें रोक नहीं पाएंगी।
उन्होंने अंत में कहा कि ‘वक्त का इंतजार है।’क्या है महिला आरक्षण कानून और क्यों अटका है लागू होना?महिलाओं को संसद और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए संसद ने सितंबर 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया था। यह कानून लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान करता है।
इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों में भी महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण शामिल है।हालांकि, कानून के पारित होने के बावजूद इसका तत्काल प्रभाव से लागू होना संभव नहीं हुआ। कानून में आरक्षण को अगली जनगणना के आंकड़ों और उसके बाद होने वाले परिसीमन से जोड़ा गया था। इस प्रक्रिया के कारण महिला आरक्षण का वास्तविक क्रियान्वयन 2029 के <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/loksabha-election data-vars-anchor-text=लोकसभा चुनाव data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>लोकसभा चुनाव से पहले होने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी।अप्रैल में क्यों फेल हुआ था महिला आरक्षण से जुड़ा प्रस्ताव?महिला आरक्षण को जल्द लागू करने के लिए सरकार ने अप्रैल 2026 में संसद के विशेष सत्र के दौरान संविधान संशोधन से जुड़े प्रस्ताव पेश किए थे।
लेकिन लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका। इसके बाद परिसीमन से संबंधित अन्य विधेयकों को भी आगे नहीं बढ़ाया गया।विपक्षी दलों की प्रमुख आपत्तियां?विपक्षी दलों की प्रमुख आपत्तियां महिला आरक्षण के उद्देश्य को लेकर नहीं, बल्कि इससे जुड़े परिसीमन और सीटों के पुनर्गठन के प्रस्तावों को लेकर थीं।
विपक्ष ने आशंका जताई कि परिसीमन से राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व का संतुलन प्रभावित हो सकता है और निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्गठन की प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक विवाद पैदा हो सकता है।विशेष सत्र से पहले सरकार की नई तैयारी, लोकसभा की सीटें बढ़ाने का प्रस्तावमहिला आरक्षण और परिसीमन पर पिछले प्रयास के बाद केंद्र सरकार ने अब नए सिरे से विधायी पहल की तैयारी की है।
27 नवंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संविधान संशोधन से जुड़े नए प्रस्ताव को मंजूरी दी। प्रस्ताव के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों की संख्या बढ़ाने के साथ महिला आरक्षण को लागू करने का रास्ता तैयार करने की योजना है।नए प्रस्ताव में लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 तक और विधानसभाओं की अधिकतम सदस्य संख्या 650 तक करने का प्रावधान बताया गया है।
इसके तहत परिसीमन के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों तथा विधानसभा सीटों में मौजूदा संख्या के मुकाबले 50 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव है। निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं 2011 की जनगणना के आधार पर तय करने की योजना है।सरकार की ओर से राज्यों के बीच लोकसभा सीटों के मौजूदा अनुपात को 2051 तक सुरक्षित रखने का प्रस्ताव भी सामने आया है।
इसका उद्देश्य परिसीमन के बाद राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व के अनुपात में बड़े बदलाव को लेकर उठ रही चिंताओं का समाधान करना बताया जा रहा है।2029 के चुनाव से लागू करने की तैयारी, राज्यों के प्रतिनिधित्व पर भी नजरसरकार की नई योजना के तहत परिसीमन आयोग के गठन और सीटों के पुनर्गठन की प्रक्रिया संसद से विधेयक पारित होने के बाद शुरू किए जाने की तैयारी है।
सरकार का लक्ष्य महिला आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करने का बताया जा रहा है।30 नवंबर से संसद में फिर होगी अहम चर्चालोकसभा की बैठक 30 नवंबर से और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से प्रस्तावित है। दोनों सदनों की बैठक 3 दिसंबर तक चलने की संभावना है। सरकार ने इन बैठकों को आवश्यक सरकारी कामकाज के लिए बुलाया है।
महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े नए प्रस्तावों को इस विशेष बैठक में आगे बढ़ाए जाने की संभावना के बीच पीएम मोदी का ताजा बयान राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।