दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) जल्द ही एक बड़ी ई-नीलामी करने जा रही है। इस नीलामी में DDA दिल्ली की प्राइम लोकेशन रोहिणी में 19 रेजिडेंशियल प्लॉट बेच रहा है, जिनका रिजर्व प्राइस लगभग 79 लाख रुपये है। दिल्ली में अपना प्लॉट खरीदार अपनी पसंद का मकान बनाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है।रोहिणी में यह प्लॉट अलग-अलग सेक्टरों में हैं और इनका साइज और प्राइस भी अलग-अलग है।

यहां 32 वर्ग मीटर के सबसे छोटे प्लॉट का रिजर्व प्राइस 79.92 लाख रुपए से शुरू होता है जबकि प्रीमियम बड़े प्लॉट की कीमत 10.88 करोड़ रुपए तक है।DDA की ई-नीलामी के लिए 31 अक्टूबर से आवेदन शुरू हो चुके हैं जोकि 29 नवंबर तक शाम 6 बजे तक चलेंगे. इसके जरिए आप तैयार फ्लैट खरीदने के बजाय प्लॉट लेकर अपनी जरूरत के अनुसार घर बनवा सकते हैं।

अगर आप रोहिणी में DDA का प्लॉट खरीदना चाहते हैं, तो बोली लगाने से पहले प्लॉट का साइज, प्राइस, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और नीलामी की तारीख जरूर जान लें।DDA की ई-नीलामी योजना क्या है?DDA ने 30 अक्टूबर 2026 को 23वें चरण की मेगा ई-नीलामी की घोषणा की थी। इसमें दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी बेचीं जाएंगी।

पहले इस योजना में 32 रेजिडेंशियल प्लॉट थे।बाद में DDA 17 नवंबर को एक नया सर्कुलर जारी किया जिसके बाद इनकी संख्या 31 हो गई। इनमें से 19 प्लॉट रोहिणी में हैं। ये प्लॉट रोहिणी, द्वारका, शालीमार बाग और जंगपुरा जैसे इलाकों में स्थित हैं। इनका साइज, लोकेशन और रिजर्व प्राइस अलग-अलग हैं।ध्यान रखें कि इस नीलामी में तैयार फ्लैट नहीं, बल्कि रेजिडेंशियल प्लॉट बेचे जा रहे हैं।

बोली जीतने वाले खरीदार यहां अपनी जरूरत के अनुसार घर बनवा सकते हैं।रोहिणी में रेजिडेंशियल प्लॉट की कीमत कितनी है?DDA की 23वें चरण की ई-नीलामी में रोहिणी के अलग-अलग सेक्टरों में 19 रेजिडेंशियल प्लॉट शामिल हैं। इनके साइज और लोकेशन के हिसाब से रिजर्व प्राइस अलग-अलग है। ध्यान रखें कि ये नीलामी की शुरुआती कीमतें हैं।

अंतिम कीमत बोली के आधार पर तय होगी। जगह प्लॉट का क्षेत्रफल रिजर्व प्राइस रोहिणी सेक्टर 36 32 वर्ग मीटर 79.93 लाख रोहिणी सेक्टर 34 66 वर्ग मीटर 83.75 लाख रोहिणी सेक्टर 25 119 वर्ग मीटर 3.52 करोड़ रोहिणी सेक्टर 24 120 वर्ग मीटर 4.55 करोड़ रोहिणी की लोकेशन और कनेक्टिविटी कैसी है?रोहिणी में फिलहाल रेड और येलो लाइन मेट्रो की सुविधा उपलब्ध है।

दिल्ली मेट्रो के फेज-4 में बन रहे रिठाला-नरेला-कुंडली कॉरिडोर से सेक्टर-25, 34 और 36 जैसे नए सेक्टरों को भी मेट्रो नेटवर्क से जुड़ने की उम्मीद है। इससे इन इलाकों में रहने वाले लोगों का आवागमन आसान हो सकता है।रोहिणी की सड़क कनेक्टिविटी भी अच्छी है। अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II/NH-344M) के जरिए यहां से NH-44, द्वारका एक्सप्रेसवे और IGI एयरपोर्ट की ओर आना-जाना आसान होता है।क्या रिजर्व प्राइस ही प्लॉट का लास्ट प्राइस है?रिजर्व प्राइस वो कीमत है, जिससे नीलामी में बोली शुरू होती है।

जरूरी नहीं कि प्लॉट इसी कीमत पर बिके। अगर किसी प्लॉट का रिजर्व प्राइस 79.93 लाख है, तो उसके लिए कई खरीदार बोली लगा सकते हैं। ज्यादा बोली लगने पर उसकी कीमत बढ़ सकती है।खरीदारों को प्लॉट की कीमत के अलावा स्टांप शुल्क, रजिस्ट्रेशन, लागू टैक्स और अन्य शुल्क के लिए भी बजट रखना चाहिए। इसके अलावा यहां मकान बनाने का बजट अलग से तैयार रखें।बोली लगाने से किन बातों की जांच करनी चाहिए?

प्लॉट का क्षेत्रफल, आकार और उसकी सही लोकेशन पता कर लें मौके पर जाकर सड़क, परिवहन और वहां के डेवलपमेंट कंडीशन का पता करें प्लॉट पर पानी, बिजली और सीवर कनेक्शन की जानकारी लें पेमेंट का तरीका और टाइमलाइन के अलावा पजेशन की डेट आदि के बारे में जानकारी लेंक्या रोहिणी में DDA प्लॉट खरीदना अच्छा इन्वेस्टमेंट है?रोहिणी में DDA प्लॉट खरीदना लॉन्ग टर्म के इन्वेस्ट या खुद का घर बनाने के लिए बढ़िया मौका हो सकता है।

लेकिन सिर्फ नीलामी में प्लॉट मिलने से मुनाफे की गारंटी नहीं होती। इन्वेस्ट से पहले प्लॉट की कीमत, लोकेशन और अपनी जरूरतों को समझना जरूरी है।यहां पैसा लगाने से एहले खरीदारों को आसपास के प्लॉट्स की कीमतों के बारे में पता करना चाहि. इसके अलावा साइट पर सड़क, पानी, बिजली और आसपास हुए डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर को समझना चाहिए।ध्यान रहे कि अपने बजट में घर बनाने की लागत और मेंटेनेंस आदि खर्च भी जोड़ें।

अगर आप लोन लेकर प्लॉट खरीद रहे हैं, तो बोली लगाने से पहले यह पक्का कर लें कि बैंक से लोन मिल रहा है या नहीं।रजिस्ट्रेशन और नीलामी की तारीखें क्या हैं? DDA ने ई-नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन 31 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे शुरू किया था। रजिस्ट्रेशन और बयाना राशि (EMD) जमा करने की आखिरी तारीख 29 नवंबर 2026 शाम 6 बजे है।

इच्छुक खरीदार 27 नवंबर 2026 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।DDA के अनुसार, रजिस्ट्रेशन बंद होने के बाद नीलामी की तारीखों का एलान किया जाएगा। इसकी जानकारी DDA की वेबसाइट, नीलामी पोर्टल और रजिस्टर्ड आवेदकों को ईमेल से दी जाएगी।DDA प्लॉट की ई-नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? सबसे पहले DDA के ऑफिशियल ई-नीलामी पोर्टल dda.enivida.com पर जाएं DDA की वेबसाइट पर 23वें चरण की ई-नीलामी का सेक्शन खोलें यहां हाउसिंग प्रॉपर्टी का टेंडर डाउनलोड करें अपनी पसंद का प्लॉट चुनें और उसकी कीमत, आकार व लोकेशन की जांच करें टेंडर के निर्देशों के अनुसार रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी दस्तावेज व बयाना राशि (EMD) जमा करें DDA ने बोली लगाने वालों के लिए डिजिटल सिग्नेचर अनिवार्य किया है।

इसलिए रजिस्ट्रेशन से पहले टेंडर में दी गई सभी शर्तें जरूर पढ़ लेंडिस्क्लेमरप्रॉपर्टी में इन्वेस्ट से मिलने वाला रिटर्न मार्केट की कंडीशन, प्रोजेक्ट की क्वालिटी, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और फाइनेंशियल पर डिपेंड करता है। बायर्स को इन्वेस्ट करने से पहले लीगल अप्रूवल की सही तरीके से जांच करनी चाहिए और फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स से राय लेनी चाहिए।