परिसीमन बिल के विरोध में आज राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/sharad-pawar data-vars-anchor-text=शरद पवार data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) नदारद रही है।

इसके बाद खरगे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। खरगे ने इस दौरान कहा कि परिसीमन बिल के सहारे भारतीय जनता पार्टी हमेशा के लिए सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा में इसे पास कराने में सफल होती है तो आने वाले चुनाव में 'अबकी बार, 800 पार' का नारा देगी।मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, आज हमारे INDIA गठबंधन दलों के सभी नेताओं ने मिलकर तय किया है कि मोदी सरकार द्वारा जो परिसीमन संविधान संशोधन बिल लाया जा रहा है वह लोकतंत्र के लिए ये बहुत बड़ा खतरा है।

लोकतंत्र को खत्म करके पूरी सत्ता अपने हाथ में लेने के लिए उन्होंने आज 800 पार की बात की है। पिछले चुनाव में उनका 400 पार का नारा था लेकिन अब सीटें बढ़ाकर वे लोग हमेशा के लिए सत्ता अपने हाथ में लेना चाहते हैं।''SC-ST की सीटें बढ़नी चाहिए: खरगेउन्होंने आगे कहा, ''इसमें अनुसूचित जाति और जनजातियों के हितों को नहीं रखा गया है।

उसके साध अन्याय किया गया है। संविधान ये कहता है कि SC-ST की सीटें बढ़नी चाहिए लेकिन उसमें इसका कोई प्रावधान नहीं है। ताजा जनगणना आने वाली है। इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया। अगर ताजा जनगणना के तहत परिसीमन किया जाए तो प्राकृतिक तौर पर SC-ST वर्ग को उनकी बढ़ी हुई संख्या के अनुसार बढ़ी हुई सीटें मिलेंगी लेकिन भाजपा चाहती है कि SC-ST वर्ग को उनका अधिकार न मिले।''ज्ञानेश कुमार अपराध के कटघरे में: खरगेमल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ''तीसरी बात यह कि चुनाव आयोग जिसने 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची से हटाया है, उसे ही परिसीमन की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

ये हमें स्वीकार नहीं है। ज्ञानेश कुमार अपराध के कटघरे में हैं। उन्हीं के नेतृत्व में यदि ये हुआ तो और भी गड़बड़ी हो जाएगी।''खरगे ने आगे कहा, ‘’हमने देखा है कि असम और जम्मू-कश्मीर में किस तरह से परिसीमन हुआ। आपके सामने ये उदाहरण है। भौगोलिक तौर पर अपने फायदे के लिए वे लोग क्षेत्रों को बदलते हैं। सत्ता को पूरी तरह से अपने हाथ में लेने के लिए ये लोग मजबूती के साथ काम कर रहे हैं।

पिछली बार जब बिल लाया गया था तो वे लोग विफल हो गए। अब उन्होंने TMC को तोड़ा, NCP को तोड़ा, <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/shivsena data-vars-anchor-text=शिवसेना data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शिवसेना को तोड़ा। सभी पार्टियों को तोड़कर उन्हें जब ऐसा महसूस हुआ कि उनके पास संख्याबल है तो वे सत्र बुला रहे हैं।