नैनी कोतवाली क्षेत्र के लेप्रोसी चौराहे के पास नए यमुना पुल पर शनिवार को सुबह करीब सात बजे दो कारों में टक्कर हो गई। इससे सड़क पर जाम लग गया। हादसे के बाद दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। कार में सवार लोगों को चोटे आई हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के चलते सड़क डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

काफी देर तक वाहन रेंगते रहे। हादसा सुबह कोहरे के चलते हुए।