नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग स्टेज में खेलेंगे। वह मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। यह मुकाबले 30 नवंबर से नागपुर में शुरू होंगे। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली मुंबई ने ग्रुप डी में सात में से छह मैच जीते और अंक तालिका में पहले स्थान पर रहते हुए सुपर लीग में जगह बनाई।
विदर्भ ने भी इस ग्रुप से क्वालिफाई किया है।सूर्यकुमार यादव ही रहेंगे मुंबई के कप्तानश्रेयस अय्यर के खेलने के बाद भी सूर्यकुमार यादव के हाथों में ही मुंबई की कप्तानी रहेगी। सूर्या को हटाकर ही अय्यर को भारतीय टी20 टीम की कप्तानी मिली है। अय्यर न्यूजीलैंड दौरे के व्हाइट-बॉल मुकाबलों के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे।
उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 सीरीज को अपने नाम किया था। शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में उन्होंने आखिरी दो वनडे में भी उन्होंने टीम की कप्तानी की थी। भारत ने आखिरी मैच जीतकर वनडे सीरीज को भी अपने नाम कर लिया था।मुंबई की बल्लेबाजी को मिलेगी मजबूतीश्रेयस अय्यर के आने से मुंबई की पहले से मजबूत बल्लेबाजी और बेहतर होगी।
टीम में अंगकृष रघुवंशी, मुशीर खान, सरफराज खान, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाज भी हैं। अय्यर पिछले कुछ दिनों से सीसीआई में अभ्यास कर रहे थे। वह रविवार को बाकी टीम के साथ नागपुर के लिए रवाना होंगे। मुंबई को अभी तक टूर्नामेंट में एक भी हार नहीं मिली है।मुंबई का पहला मुकाबला आंध्रा सेदो बार की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी चैंपियन मुंबई को सुपर लीग के ग्रुप बी में आंध्रा, पंजाब और राजस्थान के साथ रखा गया है।
टीम अपना पहला मैच 30 नवंबर को आंध्र के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 2 दिसंबर को पंजाब और 4 दिसंबर को राजस्थान से मुकाबला होगा। सुपर लीग स्टेज में दो ग्रुप हैं। दूसरे ग्रुप में दिल्ली, केरल, बड़ौदा और विदर्भ की टीम है। हर टीम अपने ग्रुप की अन्य टीमों के खिलाफ 1-1 मैच खेलेगी। दोनों ग्रुप की टॉप टीमों के बीच 6 दिसंबर को फाइनल होगा।सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग राउंड का शेड्यूल मैच तारीख समय (भारतीय) मुकाबला मैदान पहला मैच 30 नवंबर 2026 सुबह 9:00 बजे राजस्थान vs पंजाब वीसीए ग्राउंड, नागपुर दूसरा मैच 30 नवंबर 2026 सुबह 11:00 बजे केरल vs विदर्भ वीसीए स्टेडियम, नागपुर तीसरा मैच 30 नवंबर 2026 दोपहर 1:30 बजे आंध्रा vs मुंबई वीसीए ग्राउंड, नागपुर चौथा मैच 30 नवंबर 2026 शाम 4:30 बजे बड़ौदा vs दिल्ली वीसीए स्टेडियम, नागपुर पांचवां मैच 2 दिसंबर 2026 सुबह 9:00 बजे बड़ौदा vs केरल वीसीए ग्राउंड, नागपुर छठा मैच 2 दिसंबर 2026 सुबह 11:00 बजे राजस्थान vs आंध्रा वीसीए स्टेडियम, नागपुर सातवां मैच 2 दिसंबर 2026 दोपहर 1:30 बजे दिल्ली vs विदर्भ वीसीए ग्राउंड, नागपुर आठवां मैच 2 दिसंबर 2026 शाम 4:30 बजे पंजाब vs मुंबई वीसीए स्टेडियम, नागपुर नौवां मैच 4 दिसंबर 2026 सुबह 9:00 बजे पंजाब vs आंध्रा वीसीए ग्राउंड, नागपुर 10सवां मैच 4 दिसंबर 2026 सुबह 11:00 बजे बड़ौदा vs विदर्भ वीसीए स्टेडियम, नागपुर 11वां मैच 4 दिसंबर 2026 दोपहर 1:30 बजे राजस्थान vs मुंबई वीसीए ग्राउंड, नागपुर 12वां मैच 4 दिसंबर 2026 शाम 4:30 बजे दिल्ली vs केरल वीसीए स्टेडियम, नागपुर फाइनल 6 दिसंबर 2026 शाम 4:30 बजे टीमें तय नहीं वीसीए ग्राउंड, नागपुर