पटना: अनंत सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने के ऐलान से तीन सांसदों के चिताएं बढ़ गयी है। अगर अनंत सिंह जदयू को जवाब देने के लिए चुनाव लड़ेंगे तो इसमें एक और सांसद का और नाम शामिल हो सकता है। संभावना है कि अनंत सिंह निर्दलीय चुनाव लड़े। अनंत सिंह की घोषणा, जदयू सांसद ललन सिंह, भाजपा सांसद गिरिराज सिंह, भाजपा सांसद विवेक ठाकुर के लिए चुनौती हो सकती है।अगर, अनंत सिंह ने जदयू से हिसाब बराबर करने की जिद ठान ली तो वे नालंदा से भी किस्मत आजमा सकते हैं।

तब जदयू सांसद कौशलेन्द्र कुमार की भी चुनौती बढ़ सकती है। हालांकि, नालंदा सीट अनंत सिंह के लिए मुश्किल सीट होगी। वे किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, यह अभी स्पष्ट नहीं है।क्या अनंत सिंह अपने करीबी सांसदों के खिलाफ लड़ेंगे?अनंत सिंह की नजर मुंगेर, बेगूसराय, नवादा सीट पर इसलिए हो सकती है क्योंकि यहां भूमिहार ब्राह्मण वोटर निर्णायक हैं।

इन तीनों सीटों के मौजूदा सांसद (ललन सिंह, गिरिराज सिंह, विवेक ठाकुर) भूमिहार ब्राह्मण हैं। लेकिन दिक्कत ये हैं कि इन तीनों सांसदों की अनंत सिंह से नजदीकी है। अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के समय ललन सिंह ने खुल कर अनंत सिंह का समर्थन किया था।पार्टी लाइन के खिलाफ जा कर ललन सिंह, अनंत सिंह की पुत्री की शादी में शामिल हुए थे।

नजदीकी के कारण ही गिरिराज सिंह और विवेक ठाकुर भी अनंत सिंह की बेटी के विवाह समारोह में आये थे।मुंगेर से लड़ चुकी हैं अनंत सिंह की पत्नीअनंत सिंह जिस मोकामा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, वो मुंगेर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। अनंत सिंह की पहली पसंद मुंगेर लोकसभा सीट ही हो सकती है। 2019 में जब अनंत सिंह की जदयू लड़ाई चल रही थी, तब अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने मुंगेर से लोकसभा का चुनाव लड़ा भी था।लेकिन, नीलम देवी हार गयीं थीं।

अगर अनंत सिंह खुद चुनाव लड़ते हैं तो 2029 में बात अलग होगी। उनके समर्थकों का मानना है कि अनंत सिंह अगर निर्दलीय लड़ेंगे तो उनकी ‘ब्रांड वैल्यू’ पहले की तुलना में ज्यादा बढ़ जाएगी।मोकामा और बेगूसराय एक-दूसरे के नजदीकबेगूसराय को भूमिहार ब्राह्मणों का गढ़ कहा जाता है। एक बार को छोड़ कर इस सीट से हमेशा इसी जाति के सांसद के चुने जाते रहे हैं।

मोकामा और बेगूसराय एक-दूसरे के नजदीक है और दोनों में रोटी-बेटी का रिश्ता है। फिलहाल यहां से भाजपा के गिरिराज सिंह सांसद हैं। गिरिराज सिंह नरेन्द्र मोदी और भाजपा के नाम पर जीतते हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रिय गिरिराज सिंह माने जाते हैं और 2014 से ही केन्द्रीय मंत्री हैं। लेकिन अनंत सिंह अब क्षेत्रीय ताकत बन चुके हैं।

अगर अनंत सिंह बेगूसराय से लड़े तो गिरिराज सिंह के मुश्किल हो जाएगी। अनंत सिंह नवादा गये तो फंस सकती है विवेक ठाकुर की सीटनवादा लोकसभा क्षेत्र भी भूमिहार ब्राह्मण बहुल माना जाता है। 2014 से इस सीट पर इसी जाति के उम्मीदवार सांसद चुने जाते रहे हैं। अभी भाजपा के विवेक ठाकुर यहां से सांसद हैं। नवादा जिले में अनंत सिंह का व्यक्तिगत प्रभाव भी है।

विवेक ठाकुर बिहार के प्रतिष्ठित डॉक्टर और नेता, सीपी ठाकुर के पुत्र हैं।डॉक्टर सीपी ठाकुर का बिहार में बहुत नाम रहा है। पिता के काम और भाजपा के नाम पर विवेक ठाकुर 2024 में तो जीत गये। लेकिन अगर 2029 में अनंत सिंह लड़ते हैं तो उनकी राह मुश्किल हो जाएगी।2014 वाला माहौल बना तो खतरे में पड़ सकती है नालंदा सीटनालंदा लोकसभा सीट नीतीश कुमार और जदयू का गढ़ है।

नीतीश कुमार के करीबी कौशलेन्द्र कुमार यहां से सांसद हैं। 2024 का चुनाव तो उन्होंने करीब 1 लाख 69 हजार मतों से जीता था लेकिन 2014 में वे जैसे-तैसे ही जीत पाये थे। कांटे के मुकाबले में कौशलेन्द्र कुमार करीब 9 हजार मतों से ही जीते थे। अगर अनंत सिंह ने 2024 का माहौल बना दिया 2029 में कौशलेन्द्र कुमार की चुनौती बढ़ जाएगी।