अपनी अलमारी में रखवा दिए थे रुपये विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि भुगतान के एवज में ठेकेदार से 90 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की थी। इसी क्रम में बुधवार को ठेकेदार नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक रूपेश खन्ना को पचास हजार रुपये देने पहुंचे। लिपिक ने रुपये लेने के बाद वहां मौजूद चपरासी राजकुमार से यह रुपये अपनी अलमारी में रखवा दिए।
नगर पालिका परिसर में अफरा तफरी का माहौल इसी बीच एंटी करप्शन टीम निरीक्षक टीपी वर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गई। टीम ने रुपेश खन्ना और राज कुमार से पूछताछ की। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रूपेश खन्ना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल राजकुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
एंटी करप्शन टीम दो वाहनों से बिलग्राम नगर पालिका पहुंची थी। टीम की कार्रवाई के बाद नगर पालिका परिसर में अफरा तफरी का माहौल रहा। एंटी करप्शन टीम रूपेश खन्ना को लेकर बिलग्राम कोतवाली गई है।