बॉलीवुड के दिग्‍गज अभ‍िनेता अनुपम खेर को इंडस्‍ट्री में 42 साल हो चुके हैं। वह 540 से अध‍िक फिल्‍में कर चुके हैं। लेकिन आज भी मुंबई में एक किराए के घर में रहते हैं। अनुपम खेर जहां भारतीय सिनेमा के सबसे सफल एक्‍टर्स में से एक हैं, वहीं उनकी पत्‍नी किरण खेर भी एक दिग्‍गज एक्‍ट्रेस और सांसद हैं। अक्‍सर इंटरनेट की दुनिया में दोनों की नेट वर्थ को लेकर खूब चर्चा रहती है।

कई रिपोर्ट्स में सिर्फ अनुपम खेर की नेट वर्थ ₹400 से ₹500 करोड़ बताई जाती है। मजेदार बात यह है कि 71 साल के एक्‍टर ने अब खुद इस पर चुप्‍पी तोड़ी है। तंज कसते हुए बताया कि उनके पास इसका 10% भी नहीं है। साथ ही अपने एकलौते खरीदे घर की भी बात की, जो उन्‍होंने बहुत साल पहले आलिया भट्ट को बेच दी थी।'रामायण' में जटायु की आवाज बने अनुपम खेर ने एक बार फिर कहा है कि वह घर खरीदने की बजाय, किराए के घर में रहना पसंद करते हैं, क्‍योंकि इससे उन्‍हें मानसिक शांति मिलती है।

'द अनफिल्टर्ड आवर' के साथ इंटरव्यू में, अनुपम ने किराए के अपार्टमेंट में रहने के अपने फैसले पर चर्चा की। बताया कि कैसे इससे उन्हें संपत्ति रखने से जुड़े तनाव से दूर रहने में मदद मिली।अनुपम खेर बोले- किराए के घर में रहकर खुद को आजाद कर लियाअनुपम खेर कहते हैं, 'जिस दिन मैंने किराए के अपार्टमेंट में रहने का फैसला किया, उसी दिन मैंने खुद को आजाद कर लिया।

यह फैसला मैंने 10 साल पहले लिया था। मुझे संपत्ति से जुड़ा कोई तनाव नहीं है। मैंने सिर्फ शिमला में अपनी मां के लिए एक घर खरीदा था। मैं और मेरा भाई दोनों किराए के अपार्टमेंट में रहते हैं और हम इसमें खुश हैं।'अनुपम खेर ने आलिया भट्ट को क्‍यों बेचा था मुंबई वाला घरबातचीत के दौरान महेश भट्ट की 'सारांश' से डेब्‍यू करने वाले अनुपम खेर ने याद किया कि कैसे उन्होंने मुंबई में अपना पुराना घर बेच दिया था।

वो भी महेश भट्ट की बेटी और एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट को। यह वही दौर था, जब उनकी पत्नी किरण खेर सांसद बन गईं और चंडीगढ़ चली गईं। दिग्‍गज एक्‍टर ने कहा, 'आपको ऐसा लगता है जैसे आप दुनिया के सबसे ऊंचे इंसान हों। आप पर कोई तनाव नहीं होता। इससे पहले जब मेरे पास अपना घर था तो मैंने उसे आलिया भट्ट को बेच दिया। उसके बाद हम दूसरे घर में शिफ्ट हो गए।

उसी समय किरण सांसद बन गईं, इसलिए वह चंडीगढ़ चली गईं। मैं एक घर की तलाश कर रहा था, तभी मुझे एहसास हुआ कि मैं किराए के अपार्टमेंट में ही रह सकता हूं।''नेट वर्थ की बात सुन मन करता है गूगल पर केस कर दूं'अनुपम खेर ने इंटरनेट पर अपनी नेट वर्थ के गलत आंकड़ों का भी जिक्र किया। कहा कि ये 'गलतफहमी' है। एक्‍टर ने कहा, 'लोगों को लगता है कि मैं बहुत अमीर हूं।

अगर आप मेरी नेट वर्थ गूगल करेंगे तो हैरान रह जाएंगे। कभी-कभी तो मेरा मन करता है कि उन पर केस कर दूं। मेरे पास ₹400-₹500 करोड़ का 10% भी नहीं है। मेरे दोस्त इंटरनेट पर यह सब पढ़ते हैं और मुझसे मजाक में कहते हैं कि इस रकम में से उन्हें भी कुछ भेज दूं।''मैं आलीशान होटलों में रुकता हूं, अच्‍छा खाना खाता हूं'हालांकि, अनुपम खेर ने भी साफ किया कि किराए के घर में रहने का मतलब एक आरामदायक लाइफस्‍टाइल छोड़ने का इरादा नहीं है।

वे आज भी अच्छे खाने, यात्रा करने और आलीशान होटलों में रुकने का आनंद लेते हैं। लेकिन उनका मानना ​​है कि भौतिक इच्छाओं की भी एक सीमा होती है। उन्होंने कहा, 'मुझे आज भी अच्छे रेस्तरां में जाकर बढ़िया खाना खाना पसंद है। मैं आज भी आराम से यात्रा करता हूं और बेहतरीन होटलों में ठहरता हूं। ऐसा नहीं है कि मैं किसी झोपड़ी में रहता हूं।

मुझे अपना आराम पसंद है। लेकिन इन इच्छाओं का कोई अंत नहीं है।'अनुपम खेर ने बताया था श‍िमला में क्‍यों खरीदा 8 कमरों वाला घरइस साल अप्रैल महीने एक अन्‍य इंटरव्‍यू में अनुपम खेर ने श‍िमला वाले घर के बारे में बात की थी। 'द पावरफुल ह्यूमन्स ऑफिशियल' को एक्‍टर ने बताया था, 'लगभग छह दशक तक किराए के घरों में रहने के बाद मैंने अपनी मां के लिए घर खरीदा, क्योंकि वह शिमला में एक घर चाहती थीं।

एक दिन उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें शिमला में एक घर चाहिए। हम शिमला गए और उनके लिए घर देखा। वह एक बेडरूम वाला घर चाहती थीं, लेकिन मैंने उनके लिए आठ बेडरूम और एक हॉल वाला घर खरीद दिया।'अनुपम खेर बोले- मैं चांदी की रोटी तो खा नहीं सकताअपनी मां के लिए इतना बड़ा घर खरीदने के फैसले पर वह तर्क देते हैं, 'मैं चांदी की रोटी तो खा नहीं सकता या अपने खाने पर सोने का वर्क तो लगा नहीं सकता।

इसे एक इंसान के तौर पर विकसित होना कहते हैं। मैं यह नहीं कह रहा कि मैं कोई संत हूं। जब मैंने 'सारांश' के लिए ₹10,000 कमाए थे, तब से आज मैं कहीं ज्यादा कमाता हूं। हम देखना चाहते हैं कि हम क्या हासिल कर सकते हैं और हम उसी दिशा में आगे बढ़ते हैं। लेकिन इसके अलावा कोई और संपत्ति न खरीदने के पीछे एक कारण यह भी था कि मैंने परिवारों में विरासत और संपत्ति को लेकर होने वाले झगड़े देखे हैं।

मैं कई बुजुर्गों को देखता हूं और हैरान रह जाता हूं। किसी के बेटे ने उन्हें घर से निकाल दिया है, तो किसी पर वसीयत पर दस्तखत करने का दबाव डाला जा रहा है। मेरे घर में ऐसा कोई माहौल नहीं है।'अनुपम खेर की 6 फिल्‍में होने वाली हैं रिलीजवर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर की अगली रिलीज सूरज बड़जात्‍या की 'ये प्रेम मोल लिया है', जो इसी महीने 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।

इसके अलावा वह राम वामसी कृष्णा की तेलुगू फिल्म 'द इंडिया हाउस', 'खोसला का घोसला 2', प्रभास के साथ अगले साल 'फौजी', 'श्री राम भूमि' और एक बंगाली फिल्‍म 'शुरू थेके शुरू' में नजर आने वाले हैं।