http:// चिंगारी गिरते ही पॉम ऑयल जलने लगा शुक्रवार की दोपहर ऑयल मालिक के द्वारा गड्ढे में भरा पॉम ऑयल कुछ टैंकर में भरा गया था। शुक्रवार को पास के गेस्ट हाऊस साधना मैरिज होम में शादी समारोह का कार्यक्रम था। शादी समारोह में की गई आतिशबाजी से निकली चिंगारी पॉम ऑयल पर गिरने से ऑयल जलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।

एक घंटे में आग पर पाया काबू लपटें उठती देख पास में पार्क किए गए वाहनों को हटाया गया। लोगो ने आनन फानन पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने फायर बिग्रेड टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी।

समय रहते आग को बुझा दिया गया था।