केडीए ने ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा कर दिया मानकों के विपरीत बने अपार्टमेंट में जब हादसा हुआ तो पुलिस ने ताला और केडीए ने ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा कर दिया। अपार्टमेंट बनते वक्त केडीए के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि केडीए वीसी से बात चल रही है। काकादेव, सीसामऊ, प्रेमनगर व डिप्टी का पड़ाव आदि इलाकों में भी बिना मानक के अपार्टमेंट बनाने वाले बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जुर्माना वसूलकर अवैध इमारतों में जुटाए जाएंगे संसाधन पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बहुत जल्द ही केडीए के साथ पुलिस की बैठक होनी है। इसमें अपार्टमेंट को चार श्रेणियों में बांटा जाएगा। पुलिस की ओर से सुझाव रखा जाएगा कि अवैध इमारतें बनाने वाले बिल्डरों से जुर्माना वसूला जाए और उस धनराशि का उपयोग आग बुझाने के इंतजाम, निकासी के दो रास्ते बनाने, लिफ्ट और पार्किंग की व्यवस्था के लिए किया जाए।
अफसरों के पास पहुंचने लगे मन्नू के लिए सिफारिशी फोन फीलखाना थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से बिल्डर अपने ठिकाने बदलने में लगे हैं। कुछ ने तो अपने फोन तक बंद कर दिए हैं। किसी की लोकेशन पुलिस को दिल्ली तो किसी की लखनऊ में मिल रही है। पुलिस के सूत्रों के अनुसार हिस्ट्रीशीटर मन्नू रहमान के लिए कुछ सफेदपोश लोगों ने अधिकारियों को सिफारिशी फोन किए हैं।
इस बात की पुष्टि एक अधिकारी ने की है।