पिता अपने बच्चों के सामने कभी भी खुद को कमजोर नहीं दिखाना चाहते। अपने बच्चों को एक अच्छी परवरिश देने में अपना पूरा जीवन लगा देने वाले पिता उसी वक्त कमजोर दिखते हैं। जब उन्हें यह एहसास हो जाए कि उनकी संतान अब उनसे दूर होने वाली है। खासकर बेटियों को शादी के जोड़े में देखकर ज्यादातर पिता भावुक हो जाते हैं।

इंटरनेट पर वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखता है, जो अब लोगों की आंखें भर रहा है।पापा की नन्ही बिटिया बनी दुल्हन! बेटी को शादी के जोड़े में तैयार देखने के लिए पापा जब बाहर से आते हैं, तो कमरे के गेट पर खड़े-खड़े ही उनकी आंखें भर आती है। सिर हिलाकर इशारों-इशारों में वह अपनी भरी आंखों के साथ अपनी बिटिया की तारीफ करते हैं।

लेकिन आंखें कहां रुकने का नाम ले रही होती है। ऐसे में पिता अंदर आकर अपनी बेटी को जब गले लगाते हैं, तब दोनों की आंखें नम हो चुक होती है।ये लम्हा याद रहेगा! बेटी को दुल्हन बना देख पिता उसे बार-बार भरी आंखों के साथ गले लगाते हैं। आखिर में वह दुल्हन बनी बेटी का लहंगे को ठीक करते हैं और वीडियो इसी के साथ खत्म हो जाती है।

लेकिन शादी-ब्याह के ये लम्हे हमेशा-हमेशा के लिए याद रह जाते हैं। बताते चलें कि यह शादी 20 नवंबर को हुई थी। दुल्हन का नाम जहां पूर्वा होता है, वहीं उनके दूल्हे का नाम ‘हिमांशु’ है।पापा नहीं जाने देंगे से पापा नहीं जाना! ​ View this post on Instagram A post shared by Purva & Himanshu (@himanshu_purva) ​हिमांशु और पूर्वा का मिलकर बनाए इंस्टाग्राम हैंडल @himanshu_purva पर उनकी शादी की ढेरों वीडियोज देखने को मिलती है।

एक वीडियो में पूर्वा ने कैप्शन दिया है कि ‘आज "पापा नहीं जाने देंगे" से "पापा मुझे नहीं जाना" के बीच कहीं पहुंच चुके हैं हम।’ इस वीडियो को महज 21 घंटे में 34 लाख के पार व्यूज और 2 लाख के पार लाइक्स मिल चुके हैं।विदाई आसान नहीं होती! बेटी को दुल्हन बना देख भावुक होते पिता को देख यूजर्स की भी आंखें नम हो गई है।

एक यूजर ने लिखा कि ‘जिस फूल को आपने पूरे दिल से पाला हो, जिसे हर मौसम में खिलते देखा हो, और जिसके हर छोटे-छोटे पल को प्यार किया हो। उसे विदा करना कभी आसान नहीं होता। कुछ रिश्ते इतने गहरे होते हैं कि उन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।’ दूसरे यूजर ने कहा कि बेटी के घर से जाने के दर्द को एक पिता ही समझ सकता है।