कानपुर में एक युवती पर पांच शादियां करने का आरोप लगा है। पांचवें पति विशाल विश्वकर्मा का दावा है कि शादी के एक साल बाद 18 जून को पत्नी घर से एक लाख रुपये और 15 लाख रुपये के जेवर लेकर मायके चली गई। 13 अगस्त को ससुराल पहुंचा, तो उन लोगों ने पीटा और 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी थी।
20 लाख रुपये रंगदारी मांगी छानबीन करने पर पूर्व की दो शादियों के प्रमाण मिले। 13 अगस्त 2026 को वह छोटे भाई के साथ प्रगति के मायके पहुंचा और पूर्व की शादियों के बारे में कहा। इस पर ससुर अशोक, सास सोमवती, सीमा, शरद सैनी, कोमल, ललिता शर्मा और मौसी गोमती ने उन्हें पीटा। इन लोगों ने 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी। किसी तरह वहां से बचकर घर पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी।
प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है पत्नी का गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। बर्रा थाना प्रभारी क्षितिज सिंह ने बताया कि जांच के बाद विशाल की तहरीर पर पत्नी प्रगति विश्वकर्मा, उसके पिता अशोक कुमार, सोमवती, शरद सैनी, कोमल, सीमा, ललिता और गोमती के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, दूसरी शादी छिपाना, बलवा, मारपीट, गालीगलौज, धमकी और रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
मोबाइल से नंबर लेकर शुरू करती थी बातचीत विशाल का आरोप है कि प्रगति रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और सफर के दौरान अनजान लोगों को निशाना बनाती थी। पहले मोबाइल में बैलेंस न होने का बहाना बनाकर फोन मांगती और फिर उसका नंबर हासिल कर लेती थी। इसके बाद रात में फोन पर बातचीत के जरिये नजदीकियां बढ़ाती थी।
किदवई नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी आरोप है कि हर व्यक्ति को अलग नाम बताने के साथ खुद को घर की इकलौती बेटी और करोड़ों की संपत्ति की वारिस बताकर शादी के लिए तैयार करती थी। विशाल ने खुद को पांचवां शिकार बताया है। विशाल के मुताबिक, पहली शादी के बाद प्रगति ने अपने सौतेले पिता अशोक कुमार विश्वकर्मा, सौतेली मां सीमा और जीजा सुनील कुमार के खिलाफ किदवई नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।