ठंड के दिनों में बाजार में मिलने वाली ताजी हरी मटर से स्वादिष्ट पूड़ियां बनाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन कई बार बेलने या तलने के दौरान पूड़ियां सही तरह से फूल नहीं पातीं और ठंडी होते ही नरम पड़ जाती हैं। ऐसे में श्याम की रसोई की यह खास रेसिपी आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है।इस तरीके में आटे के साथ एक खास चीज मिलाने से पूड़ियां न केवल बढ़िया तरीके से फूलती हैं, बल्कि लंबे समय तक फूली और करारी भी बनी रहती हैं।

मसालों और ताजी मटर के स्वाद से भरपूर यह रेसिपी घर के बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आएगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का सही तरीका।मटर और मसालों का स्मूथ पेस्ट तैयार करना ताजा हरी मटर की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर जार में ताजा हरी मटर डालें। इसके साथ हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, सौंफ और जीरा डालकर करीब एक चौथाई कप पानी मिलाएं और इसे एकदम स्मूथ पीस लें।

मटर के साथ सौंफ, जीरा, अदरक और लहसुन का कॉम्बिनेशन पेस्ट को शानदार खुशबू और बढ़िया स्वाद देता है। पेस्ट को इतना बारीक पीसें कि आटा गूंथते समय कोई बड़ा टुकड़ा न आए और पूरियां आसानी से बेल सकें।(फोटो साभार: insta @shyam_rasoi)बारीक सूजी को गरम पानी में भिगोना ​पूरियों को लंबे समय तक करारा बनाए रखने के लिए बारीक सूजी का इस्तेमाल बहुत काम आता है।

एक कटोरे में करीब एक चौथाई कप बारीक सूजी लें और उसमें एक चौथाई कप गरम पानी डाल दें। इसे केवल एक मिनट के लिए भिगोकर रख दें ताकि सूजी हल्की नरम और फूली हुई हो जाए। गरम पानी में भीगी सूजी आटे के साथ अच्छी तरह घुल जाती है और तलने के बाद पूरियों को क्रिस्पी बनावट देती है।(फोटो साभार: insta @shyam_rasoi)मटर के पेस्ट में मसाले और सूजी मिलाना तैयार मटर के पेस्ट को परात में निकाल लें।

इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालें। इसके बाद अजवाइन को हथेली से हल्का मसलकर डालें, साथ ही हींग, स्वाद के अनुसार नमक, कसूरी मेथी और ताजा कटा हरा धनिया मिला दें। सभी मसालों को मटर के पेस्ट में अच्छे से मिक्स कर लें। फिर फूली हुई सूजी भी इसी मिश्रण में डाल दें और अच्छी तरह मिला लें ताकि पूरा बेस एकसार तैयार हो जाए।(फोटो साभार: insta @shyam_rasoi)गेहूं के आटे से नरम आटा गूंथना और आराम देना अब मिश्रण में करीब 2 कप गेहूं का आटा डालें, लेकिन सारा आटा एक साथ न डालें बल्कि जरूरत के हिसाब से मिलाएं।

ध्यान रखें कि आटा लगाने के लिए अलग से ज्यादा पानी डालने की जरूरत नहीं है, बल्कि मटर के पेस्ट से ही आटा गूंथना है। अगर आटा थोड़ा सूखा लगे तो बस 1 से 2 चम्मच पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। आखिर में एक चम्मच घी डालकर आटे को अच्छे से गूंथ लें और 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि आटा सेट हो जाए।(फोटो साभार: insta @shyam_rasoi)लोई बनाना और पूरियां बेलना 10 मिनट बाद आटे को हल्का सा मसल लें और उसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर तैयार कर लें।

हर लोई पर थोड़ा सा तेल लगाकर अच्छी तरह चिकना कर लें। अब बेलन की मदद से लोई को पूरी के आकार में बेल लें। ध्यान रहे कि पूरी को बहुत ज्यादा पतला नहीं बेलना है, बल्कि हल्का मोटा रखें। सही मोटाई से बेलने पर पूरी तेल में डालने के बाद अच्छी तरह फूलती है और अंदर से नरम व बाहर से करारी बनती है।(फोटो साभार: insta @shyam_rasoi)मटर की पूरी की सही रेसिपी, देखें ​ View this post on Instagram A post shared by Shyam rasoi by priyanka (@shyam_rasoi) ​गरम तेल में तलकर गरमागरम परोसना कड़ाही में तेल गरम करें और तेल के सही गरम हो जाने पर बेली हुई पूरियों को सावधानी से उसमें डालें।

मध्यम से तेज आंच पर उलट-पलट करते हुए दोनों तरफ से सुनहरा और करारा होने तक तल लें। जब पूरियां अच्छे से फूल जाएं और सुंदर रंग आ जाए, तो उन्हें बाहर निकाल लें। आपकी गरमागरम, स्वादिष्ट और करारी हरी मटर की पूरियां तैयार हैं, जिन्हें आप अचार, दही, आलू की सब्जी या चाय के साथ मजे से खा सकते हैं।(फोटो साभार: insta @shyam_rasoi)डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं।

एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।