मोदी सरकार संसद में डिलिमिटेशन बिल पेश करने जा रही है। इसको लेकर गीतकार जावेद अख्तर प्रतिक्रिया दी है। इटली की सरकार ने स्कूलों में बुर्का और नकाब को प्रतिबंध कर दिया है। इसके अलावा प्रथम वर्ष की कक्षाओं में विदेशी मूल के छात्रों की संख्या अधिकतम 30 प्रतिशत तक सीमित कर दी गई है। पढ़िए शाम की पांच बड़ी खबरें…फैमिली प्लानिंग करने वालों को कम सीटें, डिलिमिटेशन बिल पर अख्तरमोदी सरकार संसद में डिलिमिटेशन बिल पेश करने जा रही है।

शरद पवार की पार्टी एनसीपी-एसपी और एमके स्टालिन की डीएमके ने इस बार बिल को सपोर्ट करने का ऐलान किया है, जिससे सरकार को बिल के पास होने का भरोसा है। इन सबके बीच, गीतकार जावेद अख्तर ने डिलिमिटेशन बिल पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि जिन इलाकों ने फैमिली प्लानिंग को प्राथमिकता नहीं दी, उन्हें ज्यादा सीटें दी जा रही हैं।

अख्तर ने कहा कि उनकी नजर विपक्षी दलों पर भी है कि कौन इसे सपोर्ट और कौन इसे रिजेक्ट करता है। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/national/javed-akhtar-on-delimitation-bill-says-fewer-seats-for-those-did-family-planning-201795860990309.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पूरी खबर>पूरी खबर परिसीमन के बाद PoK की बारी?

पाकिस्तान के लिए भी संदेशकेंद्र सरकार के नए परिसीमन विधेयक के मसौदे में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) का स्पष्ट उल्लेख कर बड़ा संदेश दिया है। 30 नवंबर को लोकसभा में पेश किए जाने वाले इस विधेयक में प्रावधान किया गया है कि जैसे ही पाकिस्तान का अवैध कब्जा समाप्त होगा कि भारत का चुनाव आयोग पीओके के अंतर्गत आने वाले जम्मू-कश्मीर विधानसभा क्षेत्रों के लिए परिसीमन आयोग के रूप में कार्य करेगा।

'द ट्रिब्यून' ने अपनी एक रिपोर्ट में विधेयक के मसौदे के हवाले से यह बात कही है। आपको बता दें कि अभी तक इसका ड्राफ्ट सार्वजनिक नहीं किया गया है। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/national/after-delimitation-is-it-pok-turn-bill-also-carries-significant-message-for-pakistan-201795859630681.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पूरी खबर>पूरी खबर स्कूलों में बुर्का बैन, 30% तक ही विदेशी बच्चों का एडमिशनइटली की सरकार ने स्कूलों में बुर्का और नकाब को प्रतिबंध कर दिया है।

इसके अलावा प्रथम वर्ष की कक्षाओं में विदेशी मूल के छात्रों की संख्या अधिकतम 30 प्रतिशत तक सीमित कर दी गई है। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने संसद में इस शिक्षा सुधार कानून को पास कराने में सफलता हासिल की है। चैंबर ऑफ डेप्युटीज में इस विधेयक के पक्ष में 142 और विरोध में 112 वोट पड़े, जबकि चार सदस्य मतदान से दूर रहे।

इससे पहले 20 नवंबर को सीनेट ने भी इसे पारित कर दिया था। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/international/burqas-banned-in-schools-admission-of-children-from-other-countries-capped-at-30-meloni-introduces-new-law-201795834784998.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पूरी खबर>पूरी खबर बाबर आजम की ड्रेसिंग रूम में हो गई थी बेइज्जतीपूर्व कोच मिकी आर्थर ने खुलासा किया है कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम में पूरी टीम के सामने बाबर आजम को कड़ी फटकार लगाई थी, जिससे बल्लेबाज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके।

आर्थर 2016 से 2019 तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रहे थे। उस समय बाबर आजम अपने करियर के शुरुआती दौर में थे और अच्छा कर रहे थे। आर्थर ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में बाबर आजम ने 90 से 100 रन बनाने के लिए 15 गेंदें ली थी और कोच का मानना था कि यहीं पर टीम के हाथ से मैच फिसल गया। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/cricket/former-pakistan-head-coach-mickey-arthur-opens-up-on-dressing-room-clash-with-babar-azam-over-selfish-milestone-knock-201795864361741.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पूरी खबर>पूरी खबरसिम्पैथी लेने की बात पर बोले काजी, ‘मैं कश्मीर से हूंसलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर सबके फेवरिट बने हुए हैं।

सीजन की शुरुआत से ही वह सबसे पॉपुलर खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। यूं तो काजी तौकीर घर के भीतर हंसी-मजाक वाला माहौल बनाए रखते हैं। कम ही ऐसा होता है कि जब वह सीरियल बातचीत करते दिखाई पड़ते हैं। लेकिन एक हालिया बातचीत में उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने कश्मीर में रहने के दौरान बहुत मुश्किल वक्त देखा है, लेकिन बावजूद इसके कभी भी लोगों की सहानुभूति (सिम्पैथी) लेने की कोशिश नहीं की।

<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/entertainment/bigg-boss/qazi-touqeer-calls-out-arishfa-khan-for-gaining-sympathy-said-main-kashmir-se-hoon-201795865458608.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पूरी खबर>पूरी खबर