राहुल गांधी ने शनिवार को परिसीमन बिल पर भाजपा पर निशाना साधा और दावा किया कि हमने उन्हें घेर लिया है। भाजपा वोट चोरी को छिपाने के लिए परिसीमन करवा रही है। हम भाजपा को कामयाब नहीं होने देंगे। राहुल गांधी ने एक बार फिर से दोहराया कि 2024 का <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/loksabha-election data-vars-anchor-text=लोकसभा चुनाव data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>लोकसभा चुनाव अवैध था।
गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा देश को तानाशाही की ओर धकेल रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ''हम ऐसा नहीं होने देंगे।''राहुल गांधी ने आगे कहा, कास्ट सेंसस को किनारे कर दिया गया है और 2027 की सेंसस को बेमतलब कर दिया गया है। क्यों? क्योंकि इसमें कुछ बहुत ही मुश्किल फैक्ट्स सामने आएंगे, जो भाजपा को पसंद नहीं हैं।
इसलिए वे 2011 की सेंसस का इस्तेमाल करने जा रहे हैं और 2051 तक सब कुछ फ्रीज कर दिया जाएगा। मतलब 40 साल तक, आप सोशल जस्टिस को भूल सकते हैं। वे SC, ST, OBC के अधिकारों को कमजोर कर रहे हैं, माइनॉरिटीज को कमजोर कर रहे हैं। SC/ST सीटों का हिस्सा 40 साल तक फ्रीज रहेगा।''नेता विपक्ष ने आगे कहा कि उनकी आबादी बढ़ने वाली है फिर भी उनकी सीटें नहीं बढ़ेंगी।
जाहिर है, वे कास्ट सेंसस का नतीजा नहीं चाहते हैं। हम एक बायपार्टिसन डिलिमिटेशन कमीशन चाहते हैं। महिलाओं का रिजर्वेशन 850 पर, और हम कहते हैं कि OBCs के लिए सब-कोटा के साथ 543 पर। यहां सवाल भाजपा को भारतीय लोकतंत्र की नींव को फिर से बनाने के लिए एक खाली स्लेट देना है।पीएम मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार को घेर लियाराहुल गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए कि हमने प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/amit-shah data-vars-anchor-text=अमित शाह data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अमित शाह और सीईसी ज्ञानेश कुमार को घेर लिया है।
वे यह नया विचार लेकर आए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि 850 सीटें भाजपा को भारत का चुनावी नक्शा फिर से तैयार करने का मौका देंगी, जिससे एक भी वोट पड़ने से पहले ही उन्हें भारी बढ़त मिल जाएगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने ईवीएम पर कब्जा कर लिया। वोटिंग प्रोसेस पर कब्जा कर लिया। अब वे पूरे चुनाव क्षेत्र के स्ट्रक्चर को खत्म करना चाहते हैं।
हम भाजपा को इस देश को तानाशाही में बदलने नहीं देंगे। ऐसा नहीं होने वाला है। 2024 का चुनाव एक अवैध चुनाव था। हम, देश के युवाओं और Gen Z ने वोट चोरी के मुद्दे पर भाजपा को घेर लिया है। हमने उनका रास्ता बंद कर दिया था और वह दरवाजा बंद कर दिया था। अब वे एक नया प्लान लेकर आए हैं और एक नया रास्ता खोलने की कोशिश कर रहे हैं।'अब वो समय चला गया'लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा, यह आइडिया कि वे जहां चाहें, जब चाहें चुनावों में धांधली कर सकते हैं, एक ऐसा आइडिया है जिसका समय चला गया है।
वे अभी भी चुनावों में धांधली कर सकते हैं, लेकिन भारत जानता है कि वे धांधली कर रहे हैं। हमारी पोलिंग से पता चलता है कि 80 फीसदी भारत और लगभग 100 फीसदी Gen Z मानते हैं कि <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/narendra-modi data-vars-anchor-text=नरेंद्र मोदी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार चुनाव चुरा लेते हैं।
अब, वे एक नया प्लान लेकर आए हैं।